Tata Technologies IPO listing on 30 November: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ कल यानी 30 नंवबर 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। सेबी के नियमों के तहत कंपनी ने शेयर का एलाटमेंट शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि आज शाम तक निवेशकों के डीमैट खाते में यह शेयर आने शुरू हो जाएंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों पर एक साथ कल सुबह 10 बजे लिस्ट होगा।
टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेश के लिए 22 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक खुला रहा था। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला था। कुल मिलाकर यह आईपीओ 64.43 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 16.50 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 203,41 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 62.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के कर्मचारियों ने अपने कोटे को 3.70 गुना और शेयरहोल्डर्स ने अपने हिस्से को 29.19 गुना तक सब्सक्राइब किया है।

जहां तक ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) की बात है तो यह टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ में काफी ऊपर चल रहा है। ताजा जीएमपी को देखें तो ये आज सुबह 375 रुपये प्रति शेयर के आसपास बना हुआ है। ऐसे में आईपीओ के हाई प्राइस बैंड की सामने जीएमपी इसी लेवल पर रहता है, तो शेयरों की लिस्टिंग 875 रुपये प्रति शेयर के आसपास हो सकती है। वहीं आईपीओ में प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति शेयर था।
टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की ही सब्सिडियरी कंपनी है, जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी मशीनरी, एयरोस्पेस और ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में अपनी सर्विस देती है। कंपनी के वित्तीय स्थिति देखें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के मुनाफे में 63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 708 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
जानिए कैसे चेक करें टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों का आवंटन
निवेशक 3 आसान चरणों का पालन करके बीएसई वेबसाइट, या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल (लिंक इनटाइम इंडिया) पर शेयर आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट पर
- निवेशकों को ड्रॉपडाउन में 'इक्विटी' और 'इश्यू नाम' (टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड) का चयन करना होगा
- या तो 'आवेदन संख्या' या 'पैन नंबर' दर्ज करें
- 'मैं रोबोट नहीं हूं' बॉक्स को चेक करें और अंत में 'सर्च बटन' पर क्लिक करें।
आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल पर
- ड्रॉपडाउन में 'टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड - आईपीओ' चुनें
- इसके बाद 'पैन नंबर', या 'एप्लिकेशन नंबर', या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।
- अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें
वहीं टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ की लिस्टिंग से पहले एक बुरी खबर वियतनाम से आई है। दरअसल टाटा टेक्नोलॉजी के टॉप 5 क्लाइंट्स में से एक वियतनामी ईवी मेकर, विनफास्ट के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर 80 फीसदी तक टूट गए हैं।
टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर के साथ विनफास्ट, टाटा टेक्नोलॉजीज के राजस्व में सबसे अधिक योगदान देता है। टाटा टेक्नोलॉजी को वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में कुल राजस्व का लगभग 57 प्रतिशत और सर्विस रेवेन्यू का लगभग 71 प्रतिशत 5 इन्वेस्टर्स से आया है। इस राजस्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विनफास्ट से आया, जो 2018 से टाटा टेक का ग्राहक रहा है।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications