COVID-19 देश के लिए एक बड़ी परेशानी बन गया है। मालूम हो कि फिलहाल भारत में 800 से ज़्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं।
नई दिल्ली: COVID-19 देश के लिए एक बड़ी परेशानी बन गया है। मालूम हो कि फिलहाल भारत में 800 से ज़्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इतना ही नहीं सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी अपील की है। अब इस लॉकडाउन जैसे हालात में लोगों का ज़्यादातर समय टीवी, फोन पर मनोरंजन में बीत रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर लाया है।
ऑफर का लाभ उठाने के लिए इस नंबर पर करें कॉल
जी हां अपने ग्राहकों को राहत पहुंचाने के लिए टाटा स्काई ने नए ऑफर की घोषणा की है। जिसके तहत यूजर्स 7 दिनों का बैलेंस लोन के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि कंपनी का यह ऑफर केवल पुराने ग्राहकों के लिए ही है और पुराने ग्राहक ही इस सुविधा का ध्यान रख सकते हैं। दरअसल, देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ये ऑफर दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्काई ऐसे ग्राहकों को नया ऑफर दे रही है, जिनका अकाउंट डिएक्टिवेटद हो गया है या वह किसी कारणवश अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पाए। ऐसी स्थिति में कंपनी आपको एक हफ्ते का बैलेंस मुहैया कराएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टाटा स्काई सब्सक्राइबर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 080-61999922 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
टाटा स्काई दे रही है 7 दिनों का बैलेंस लोन
वहीं रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स को एक मैसेज भेज रही है जिसमें जानकारी दी गई है कि अगर आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है और आप अभी रिचार्ज कराने में सक्षम नहीं हैं तो कंपनी 080-61999922 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी, जिसके बाद आपके 7 दिनों का बैलेंस मिल जाएगा। जो कि 8वें दिन डेबिट हो जाएगा। लॉकडाउन के दौरान टाटा स्काई अपने सब्सक्राइबर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की कोशिश कर रही है।
चैनल के जरिए घर में भी खुद को रखें फिट
दूसरी तरफ आपको बता दें कि हाल ही में टाटा स्काई ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक फ्री चैनल टाटा स्काई फिटनेस उपलब्ध कराया है। इस चैनल के जरिए आप घर में भी खुद को फिट रख पाएंगे। यह एक वैल्यू-एडड सर्विस है और इसे खासतौर से ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि रैगुलर जिम जाते हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से जिम नहीं जा पा रहे, ऐसे लोग इस चैनल की मदद से घर में ही एक्सरसाइज कर सकेंगे। इसके लिए अलग से पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
