नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अलावा वीआई और एयरटेल के पास एक से एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान है। मगर एक कंपनी ऐसी भी है जो इनके मुकाबले सस्ते में अधिक तेज डेटा दे रही है। आपका ध्यान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ जा सकता है, मगर हम बात कर रहे हैं टाटा स्काई की। टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड प्लान्स काफी किफायती और आकर्षक हैं, जो आपकी जरूरत पूरा करने के साथ-साथ आपकी जेब पर अधिक बोझ भी नहीं डालेंगे। आइए जानते हैं प्लान्स की डिटेल।
टाटा स्काई के पास 7 ब्रॉडबैंड प्लान्स
टाटा स्काई के पास 7 ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं, जिनमें आपको 50 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इन्हीं में एक खास प्लान है, जिसमें 500 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता है। घर से काम करने के लिए ये शानदार स्पीड है। जो लोग बढ़िया स्पीड पर सस्ता इंटरनेट चाहते हैं तो उनके लिए ये प्लान बेस्ट रहेगा।
कितनी है प्लान की कीमत
आप 500 एमबीपीएस डेटा स्पीड वाले प्लान को 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने या एक साल के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। एक महीने के लिए आपको 2300 रु, 3 महीने के लिए 6900 रु और 6 महीनों के लिए 12900 रु देने होंगे। यानी यदि आप एक साथ 6 महीनों का रिचार्ज कराएं तो 900 रु बचा (मासिक खर्च के आधार पर) सकते हैं। इसी तरह एक साल के लिए 24,600 रु देने होंगे। मासिक खर्च के आधार पर आपको एक साल का रिचार्ज कराने पर 3000 रु की बचत होगी।
खत्म नहीं होगा डेटा
अच्छी बात ये है कि इस प्लान में आपका डेटा खत्म ही नहीं होगा। हालांकि 3300 जीबी डेटा आपको हाई स्पीड पर मिलेगा, जो प्लान की एफयूपी लिमिट है। ये लिमिट पूरी होने पर आपको डेटा मिलता रहेगा, मगर स्पीड करके 3 एमबीपीएस कर दी जाएगी। जहां तक जियो से सस्ता होने की बात है तो जियो के 500 एमबीपीएस वाले प्लान की तुलना में टाटा स्काई का एक महीने वाला इतनी ही स्पीड वाला प्लान 199 रु कम में मिलेगा। दोनों कंपनियों की तुलना करें तो टाटा स्काई का 500 एमबीपीएस वाला मंथली प्लान जियो से 199 रु सस्ता है।
मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
टाटा स्काई के 500 एमबीपीएस डेटा स्पीड वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉल्स की सुविधा दी जाती है। यानी आपको डबल बेनेफिट मिलेगा, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा लाभ शामिल है।
जियो का सस्ता प्रीपेड प्लान
जियो फोन यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान काफी किफायती है। जियो फोन के 75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इस प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। वहीं एसएमएस की बात करें तो प्लान में यूजर्स को कुल 28 दिनों के लिए 50 एसएमएस भेजने की फैसिलिटी दी जाती है। ये प्लान यूजर्स को कुल 3 जीबी डेटा बेनेफिट देता है। साथ ही ग्रहाकों को इस प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
