डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती की है। इससे पहले भी कंपनी ने कटौती की थी और अब एक बार फिर से इसकी कीमत को कम किया गया है।
नई दिल्ली: डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती की है। इससे पहले भी कंपनी ने कटौती की थी और अब एक बार फिर से इसकी कीमत को कम किया गया है। कटौती के बाद टाटा स्काई के सेट टॉप बॉक्स को 1399 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने इसे एक स्पेशल ऑफर के तौर पर पेश किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर में इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि यह कब तक वैध है।

टाटा स्काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स मात्र 1,399 रुपये में
कंपनी इस समय 31.61 फीसद मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी डीटीएच ऑपरेटर कंपनी है। कंपनी बेहद कम कीमत में अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध करा रही है। स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी 1,399 रुपये में एचडी एसटीबी को खरीदा जा सकता है। जो कि एसडी एसटीबी की कीमत जितनी है। बता दें कि कंपनी के इस फैसले से एचडी कनेक्शन्स की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, यह ध्यान रहे कि यह केवल एसटीबी की कीमत है। अगर आप कनेक्शन लेते हैं तो आपको एडिशनल इंस्टॉलेशन और इंजीनियर विजिट चार्ज देना होगा।
आपको बता दें कि टाटा स्काई एसडी/एचडी सेट टॉप बॉकस के अलावा अन्य एसटीबीएस की बात करें तो टाटा स्काई Binge+ की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, टाटा स्काई 4K की कीमत 6,400 रुपये है। जबकि टाटा स्काई +HD की कीमत 9,300 रुपये है। अगर कंपनी अपने इन तीनों STBs की कीमत में भी कटौती करती है तो यह यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।
अन्य ऑपरेटर्स के एसटीबीएस की कीमत जानिए
DishNXT एचडी एसटीबी की कीमत 1,590 रुपये है। वहीं, DishNXT SD बॉक्स की कीमत 1,490 रुपये है। D2h के HD STB की कीमत 1,699 रुपये है। वहीं, बेसिक SD STB की कीमत 1,599 रुपये है। इसके अलावा HD RF STB की कीमत 1,799 रुपये है। एयरटेल डिजिटल टीवी के एसडी बॉक्स की कीमत 1,100 रुपये है। वहीं, एचडी बॉक्स की कीमत 1,300 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
