डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई यूजर्स के लिए बुरी खबर है। डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने अपने फ्री-टू-एयर कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से 25 चैनल्स को रीमूव कर दिया है।
नई दिल्ली: डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई यूजर्स के लिए बुरी खबर है। डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने अपने फ्री-टू-एयर कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से 25 चैनल्स को रीमूव कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से फ्री-टू-एयर चैनल को हटा दिया है। इनमें न्यूज एक्स, न्यूज 7 तमिल, इंडिया न्यूज राजस्थान जैसे फ्री-टू-एयर चैनल शामिल हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए इस क्यूरेटेड पैक को पेश किया था, जिसे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्टिवेट कर सकते थे। हालांकि, अब यूजर्स इन चैनल को a-la-carte के आधार पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को इन चैनल के लिए नेटवर्क कैपेसिटी फीस भी देनी होगी।

टाटा स्काई ने इन चैनल को हटाया
बता दें कि टाटा स्काई ने कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से इंडिया न्यूज गुजरात, इंडिया न्यूज हरियाणा, इंडिया न्यूज पंजाब, इंडिया न्यूज राजस्थान, भारत समाचार, सहारा समय, जय महाराष्ट्र, न्यूज 7 तमिल, साथियम टीवी, Kalaignar टीवी, Seithigal, Isai Aruvi, Murasu, Makkal टीवी, Peppers टीवी, Sirippoli, Polimer टीवी, Polimer न्यूज, न्यूज एक्स, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, साधना टीवी, एबीजेडवाय मूवीज, आई लव पेन स्टूडियो, पत्रिका टीवी राजस्थान और Aaho Music चैनल को हटा दिया है। इन चैनल्स को यूजर्स a-la-carte बेसिस पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। जिसके लिए यूजर्स को नेटवर्क कैपेसिटी फी देना होगा।
हाल ही में ट्राई ने फरवरी में डीटीएच कंपनियों के लिए नेशनल टैरिफ ऑर्डर 2.0 पेश किया था। इस ऑर्डर के तहत ग्राहकों को 153 रुपये वाले बेसिक पैक में 200 फ्री-टू-एयर चैनल के साथ दूरदर्शन के लगभग सभी चैनल मिलेंगे। साथ ही ग्राहक अपनी पसंद के फ्री-टू-एयर चैनल a-la-carte के आधार पर चुन सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को प्रीमियम एसडी और एचडी चैनल के लिए नेटवर्क कैपेसिटी फीस देनी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
