अगर आप भी टाटा स्काई के ग्राहक है तो यह खबर जरूर पढ़ें। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडब्रैंड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी टाटा स्काई के ग्राहक है तो यह खबर जरूर पढ़ें। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडब्रैंड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने अनलिमिटेड प्लान में कई बदलाव कर दिए हैं, जिससे कि यूज़र्स को पहली जैसी सुविधा नहीं मिलेगी। दरअसल टाटा स्काई ने अपने अनलिमिटेड प्लान में अब लिमिट तय कर दी है, जो कि पहले अनलिमिटेड हुआ करती थी। बता दें कि वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा स्काई के अनलिमिडेट प्लान में एफयूपी लिमिट के तौर पर अब सिर्फ 1500जीबी डेटा मिलेगा। दूसरी ओर जानकारी के लिए बता दें कि पहले कंपनी के अलनिमिडेट प्लान्स में कोई एफयूपी लिमिट नहीं थी।

टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड प्लान्स फिक्स्ड एफयूपी और अनलिमिटेड प्लान्स दो फॉर्मेट में आ रहे हैं। फिक्स्ड एफयूपी प्लान की बात करें तो इसमें आपको लिमिटेड डेटा मिलता है जो आपके पैके के हिसाब से काम करता है। दूसरी तरफ अनलिमिटेड प्लान की बात करें तो इसमें आपको डेटा और स्पीड पर कोई लिमिट नहीं दी जाती है। यानी इसमें ग्राहक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन बदलाव के बाद अब कंपनी ने अपने अनलिमिडेट प्लान्स पर भी 1500 जीबी की एफयूपी लिमिट तय कर दी है। इसमें तय डेटा खत्म होने के बाद यूज़र्स को 2Mbps की थ्रॉटल स्पीड मिलेगी।
अनलिमिटेड प्लान की कीमत 900 रुपये
टाटा स्काई के अनलिमिडेट प्लान्स की शुरुआत 900 रुपये से होती है। इन प्लान्स की पेमेंट ग्राहक तिमाही, छमाही और अनुअल वैलिडिटी के हिसाब से कर सकते हैं। टाटा स्काई अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में 25Mbps से 100Mbps तक की स्पीड ऑफर करता है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी मौजूदा समय में अनुअल प्लान्स पर 15% और 6 महीने वाले प्लान्स पर 10% डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।
टाटा स्काई फ्री दे रही ये 10 चैनल्स
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने लोगों के मनोरंजन के लिए एक और तोहफा दिया है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने 10 पेड चैनल्स को फ्री में उपलब्ध कराया था। टाटा स्काई के 10 चैनल्स को सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई ऐप पर मुफ्त देखा जा सकता है। इनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जो 10 चैनल मुफ्त देखे जा सकेंगे उनमें टाटा स्काई Dance Studio (Channel 123), टाटा स्काई Beauty चैनल नंबर 119, टाटा स्काई Classroom चैनल नंबर 653, Tata Sky Fitness चैनल नंबर 110, टाटा स्काई Vedic Maths चैनल नंबर 702, टाटा स्काई Cooking चैनल नंबर 127, टाटा स्काई Fun Learn चैनल 664/688, टाटा स्काई Javed Akhtar चैनल नंबर 150 पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications