लॉकडाउन जैसे हालात में लोगों का ज़्यादातर समय टीवी, फोन पर बीत रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई, डिश टीवी और डीटूएच कंपनियां लगातार ग्राहकों के लिए नए ऑफर्स पेश कर रही हैं।
नई दिल्ली: लॉकडाउन जैसे हालात में लोगों का ज़्यादातर समय टीवी, फोन पर बीत रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई, डिश टीवी और डीटूएच कंपनियां लगातार ग्राहकों के लिए नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में टाटा स्काई ने मंगलवार को अपने बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स (एसटीबी) को 3,999 रुपये में उपलब्ध कराने का ऐलान कर दिया। टाटा स्काई बिंज+ सेट टॉप बॉक्स के साथ कंपनी टाटा स्काई बिंज सर्विसेज को 6 महीने के लिए फ्री ऑफर कर रही है।
नए बिंज+ ग्राहकों को 3 महीने के लिए अमेजन प्राइम फ्री सब्सक्रिप्शन
टाटा स्काई बिंज सर्विसेज के जरिए यूजर्स ओवर-द-टॉप (ओटीटीआर) प्लैटफॉर्म्स जैसे डिज्नी+ हॉटस्टार, सन नेक्स्ट, हंगामा प्ले, Shemaroo Me और Eros Now जैसे सब्सक्रिप्शन मुफ्त पा सकेंगे। अभी इन सभी के लिए 249 रुपये प्रतिमाह देने होते हैं। बता दें कि इसके अलावा कंपनी नए बिंज+ ग्राहकों को बिना कोई अतिरिक्त खर्चे के 3 महीने के लिए अमेजन प्राइम विडियो का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान भी किया है। बता दें कि टाटा स्काई बिंज+ की यह नई कीमत उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो मौजूदा सेट टॉप बॉक्स को अपग्रेड या बिंज+ को मल्टी-टीवी कनेक्शन के लिए चाहते हैं।
टाटा स्काई बिंज+ की कीमतों में हुई कटौती
जबकि ऐंड्रॉयड क्षमता वाले टाटा स्काई बिंज+ के साथ यूजर्स एक डिवाइस पर ही लाइव टीवी और ओटीटी कॉन्टेन्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, टाटा स्काई के जरिए यूजर्स ओटीटी ऐप्स और लाइव टीवी के बीच कभी भी स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा पिछले 7 दिनों का कॉन्टेन्ट का ऐक्सिस भी मिलता है। क्रोमकास्ट भी बिल्ट-इन है जबकि टाटा स्काई बिंज+ सेट टॉप बॉक्स में गूगल असिस्टेंट भी इनेबल मिलता है। टाटा स्काई बिंज+ सेट टॉप बॉक्स को जनवरी में लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी ने इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी थी। हालांकि बाद में मौजूदा कंपनी के ग्राहकों को बिंज+ सेट टॉप बॉक्स पर अपग्रेड करने पर 1 हजार रुपये कैशबैक दिया जा रहा था।
एयरटेल थैंक्स मेंबर्स सस्ते में खरीदें एक्सस्ट्रीम बॉक्स
दूसरी ओर डिश टीवी, डीटूएच और एयरटेल डिजिटल टीवी के पास भी इसी तरह के ऐंड्रॉयड टीवी-पावर्ड सेट टॉप बॉक्स हैं। डिश टीवी अपने ग्राहकों को DishSMRT Hub (2,499 रुपये) ऑफर करती है जिसमें 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसी तरह डी2एच अपने ग्राहकों को 2,499 रुपये में डी2एच Stream सेट टॉप बॉक्स है जबकि नए यूजर्स के लिए यह डिवाइस 3,999 रुपये में ऑफर की जाती है। एयरटेल डिजिटल टीवी भी अपना ऐंड्रॉयड एक्सस्ट्रीम बॉक्स नए ग्राहकों के लिए 3,999 रुपये में ऑफर कर रहा है। वहीं एयरटेल थैंक्स मेंबर्स यह एक्सस्ट्रीम बॉक्स 2,249 रुपये में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
