नयी दिल्ली। टाटा ग्रुप की टाटा स्टील के कर्मचारियों को कंपनी ने लखपति बना दिया। टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। असल में कंपनी ने घोषणा की है कि वह वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपने कर्मचारियों को बोनस में 235.54 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। टाटा स्टील के बयान के अनुसार सालाना बोनस की पेमेंट के लिए टाटा स्टील के मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के बीच सोमवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मेमोरेंडम पर टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और टीडब्ल्यूयू अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने हस्ताक्षर किए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा स्टील के कर्मचारियों को 3 लाख रु तक का बोनस मिलेगा।
कोरोना संकट के बावजूद 235.5 करोड़ रु का बोनस
कंपनी ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद 2019-20 के लिए 235.54 करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला लिया गया है। टाटा स्टील ने कर्मचारियों को पूरे बोनस की पेमेंट सुनिश्चित करने के लिए अपनी 3 वर्षीय वादा निभाया है। आपको बता दें कि टाटा स्टील को पिछली दो तिमाहियों में नुकसान हुआ है। अप्रैल-जून 2020-21 के दौरान कंपनी ने 4,648.13 करोड़ रुपये का घाटा उठाया। जबकि 2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी ने 1,615.35 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। मगर इसके बावजूद कंपनी ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया।
किस कर्मचारी को कितना बोनस
टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को अलग-अलग बोनस राशि देगी। बोनस करीब 27,000 रु से 3 लाख रु तक दिया जाएगा। इनमें जमशेदपुर और ट्यूब में एवरेज बोनस राशि 1,10,914 रुपये दी जाएगी। वहीं अधिकतम हाजिरी वाले ओल्ड ग्रेड कर्मचारियों को 3,01,402 रुपये का बोनस मिलेगा। इसके अलावा एनएस ग्रेड के सबसे ज्यादा हाजिरी वाले कर्मचारी 84,496 रुपये बतौर बोनस हासिल करेंगे, जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम बोनस 26,839 रुपये होगा। आपको बता दें कि कंपनी और कर्मचारी यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत ये बोनस 14 अक्टूबर तक खातों में भेजा जाएगा।
पिछले साल कितना था बोनस
देखा जाए तो टाटा स्टील ने इस साल बोनस कम किया है। पिछले साल कुल बोनस राशि 239.61 करोड़ रु थी। इसका मतलब है कि इस साल बोनस राशि में 4.07 करोड़ रु कमी की गई है। एक बात और कि कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ी है। वहीं मंदी, कोरोना, घाटा आदि वे कुछ कारण हैं जिनके चलते बोनस राशि कम की गई है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि टाटा स्टील ब्रिटेन सरकार के साथ बातचीत कर रही है और वेल्स में पोर्ट टैलबोट स्टीलवर्क में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 900 मिलियन पाउंड या 1.15 बिलियन डॉलर में देने की पेशकश की है। टाटा स्टील की यूरोप में 2 स्टीलमेकिंग साइट्स हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications