नई दिल्ली, जनवरी 1। पिछला महीना साल 2021 का अंतिम महीना था। पिछले महीने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स घटी। जबकि हुंडई को भी नुकसान हुआ। मगर टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पहले बात करते हैं मारुति की। मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2021 में 1,53,149 इकाइयों की कुल बिक्री की, जो दिसंबर 2020 के मुकाबले 4% कम है। दिसंबर 2021 में इसकी कुल बिक्री में 1,26,031 इकाइयों की घरेलू बिक्री के अलावा 4,838 इकाइयों की बिक्री ओईएम को रही। वहीं इसका निर्यात 22,280 इकाई का रहा। मारुति सुजुकी ने कहा कि उसने दिसंबर 2020 में 1,60,226 इकाइयां बेची थीं। आगे जानिए बाकी कंपनियों की सेल्स कैसी रही।
हुंडई मोटर इंडिया
हुंडई मोटर इंडिया की दिसंबर 2020 में 47,400 यूनिट की तुलना में दिसंबर 2021 की बिक्री में 32 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले महीने इसने 32,312 इकाइयां बेचीं। हालाँकि, पूरे कैलेंडर वर्ष में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 2021 में 5,05,033 इकाई हो गई, जबकि 2020 में 4,23,642 इकाई थी।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35,299 इकाइयों की सूचना दी। पुणे स्थित कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में कुल 23,545 इकाइयों की बिक्री की थी। दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में, कंपनी ने कहा कि उसकी कुल यात्री वाहन बिक्री 99,002 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 68,806 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी उससे 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को दिसंबर में कुल थोक बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। इसने पिछले महीने 3,94,773 इकाइयां बेचीं। कंपनी ने दिसंबर 2020 में 4,47,335 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी की थोक बिक्री पिछले महीने घटकर 3,74,485 इकाई रह गई, जो दिसंबर 2020 में 4,25,033 इकाई थी।
एस्कॉर्ट्स
एस्कॉर्ट्स ने दिसंबर 2021 में 4,695 ट्रैक्टर बेचे, जबकि दिसंबर 2020 में 7,733 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी इसकी ट्रेक्टर सेल्स में साल-दर-साल 39.3% की गिरावट आई है। मासिक आधार पर, एस्कॉर्ट्स की दिसंबर 2021 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 34.02% घटी, जो नवंबर 2021 में 7,116 इकाई रही थी। दिसंबर 2021 में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 4,080 इकाई रही, जो दिसंबर 2020 में 7,230 इकाइयों के मुकाबले 43.57% कम है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा की दिसंबर 2021 में कुल बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने 39,157 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने दिसंबर 2020 में 35,187 इकाइयों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में, यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने दिसंबर 2020 में 16,182 इकाइयों की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़कर 17,722 इकाई हो गई।
स्कोडा इंडिया
स्कोडा ऑटो इंडिया ने दिसंबर 2021 में 3,234 यूनिट्स की बिक्री की। नवंबर 2021 में बेची गई 2,196 इकाइयों की तुलना में, कंपनी ने महीने-दर-महीने 47 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की। हालाँकि, दिसंबर 2020 में बेची गई 1,303 इकाइयों की तुलना में, कार निर्माता की बिक्री साल-दर-साल 148 प्रतिशत अधिक रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications