नई दिल्ली, अक्टूबर 03। टाटा की कारों की कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है। ये इसके सबसे सस्ते मॉडल टियागो की कीमत है। वहीं इसका सबसे महंगा मॉडल, जो कि नेक्सन ईवी मैक्स है, की कीमत 18.34 लाख रुपये से शुरू होती है। टाटा भारत में 13 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 4 कारें, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 5 कारें, कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 2 कारें शामिल हैं। टाटा के पास भारत में 4 आगामी कारें हैं। यानी ये 4 और कारें लॉन्च करेगी। इनमें नेक्सन सीएनजी, अल्ट्रोज़ ईवी, कर्व ईवी कॉन्सेप्ट और अविन्या शामिल हैं। यदि आप फेस्टिव सीजन में टाटा की कोई कार खरीदना चाह रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी पूरी प्राइस लिस्ट की जानकारी बताएंगे।
टाटा कारों की नयी लेटेस्ट लिस्ट :
टाटा की सबसे सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये
- टाटा पंच : शुरुआती कीमत 5.93 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज : शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये
टाटा की 7.55 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा टियागो एनआरजी : शुरुआती कीमत 6.42 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : शुरुआती कीमत 7.59 लाख रुपये
टाटा की 14.50 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- टाटा टियागो ईवी : शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये
- टाटा टिगोर ईवी : शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी : शुरुआती कीमत 14.99 लाख रु
टाटा की सबसे महंगी कारें :
- टाटा हैरियर : शुरुआती कीमत 14.69 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी प्राइम : शुरुआती कीमत 14.99 लाख रु
- टाटा सफारी : शुरुआती कीमत 15.35 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : शुरुआती कीमत 18.34 लाख रु
टाटा की आने वाली कारें :
- टाटा नेक्सन सीएनजी : अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज ईवी : अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये
- टाटा कर्व ईवी कंसेप्ट : अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये
- टाटा अविन्या : अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
टाटा मोटर्स की डिटेल
टाटा समूह भारत में सबसे बड़े व्यवसायों में से एक है और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में भी अग्रणी है। भारत में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग बेस जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पंतनगर (उत्तराखंड), धारवाड़ (कर्नाटक) और सानंद (गुजरात) में फैला हुआ है। 2008 में, टाटा मोटर्स ने फोर्ड से प्रसिद्ध ब्रिटिश ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था। टाटा मोटर्स कर्ज में डूबे ब्रांड को बदलने और वैश्विक लक्जरी कार निर्माता के रूप में जेएलआर को फिर से स्थापित करने में कामयाब रही।
टाटा मोटर्स की सेल्स
सितंबर 2022 के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा मोटर्स की बिक्री 42.1 प्रतिशत बढ़ी और सितंबर 2021 के दौरान 1.71 लाख इकाइयों की तुलना में 2.43 लाख इकाई रही। सितंबर 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 80,633 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,988 इकाई थी। सितंबर 2022 में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 32,979 इकाई रही, जबकि सितंबर 2021 में यह 30,258 इकाई थी। पीवी (पैसेंजर व्हीकल) की घरेलू बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2022 में 47,864 इकाई रही।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications