नई दिल्ली। देश में लागू लॉकडाउन सरकारों के लिए भी समस्या बनता जा रहा है। इस दौरान लोग बिल भी नहीं भर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में बिजली का बिल भरने के लिए ऑफर की घोषणा की गई है। जो लाग अपनी रीडिंग खुद लेकर बिजली का बिल भरेंगे उनको इनाम में कई सामान दिए जाएंगे। इन इनाम में एलईडी टीवी से लेकर मोबाइल फोन तक हैं। हालांकि यह इनामी योजना सीमित समय के लिए शुरू की गई है। इस समय के दौरान जो लोग बिजली का बिल भरेंगे वह लोग इस ऑफर के तहत इनाम के हकदार होंगे।
क्या है योजना
दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने खुद से मीटर रीडिंग करने और समय पर बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को कई सारे इनाम देने का फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान मीटर रीडिंग और बिजली बिल भेजने में आ रही परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीपीएल) के अनुसार 31 मई से पहले बकाया बिलों का भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और मोबाइल फोन जैसे इनाम मिलेंगे। कंपनी ने इस योजना का नाम ‘पे बिल एंड विन' रखा है।
बीएसईएस दे रही 220 रुपये तक की छूट
उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के अलावा अन्य जिलों में बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता के अनुसार 30 जून 2020 तक खुद से मीटर रीडिंग भेजने वाले ग्राहकों को उनके बिल में 220 रुपये तक की छूट दी जाएगी। ऐसे ग्राहकों को बिल बनने के बाद सात दिन के भीतर बिल भुगतान करना होगा और खुद से मीटर की रीडिंग भेजनी होगी।
बिजली मीटर की सेल्फ रीडिंग पर 20 रुपये की छूट
वहीं बीएससईएस की बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड बाकी पूरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करती हैं। बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि खुद मीटर रीडिंग भेजने पर ग्राहक उनकी वास्तविक मीटर रीडिंग पर बिल प्राप्त कर सकते हैं। बिल में इस छूट के अलावा 10,000 रुपये तक के ऑनलाइन बिल भुगतान पर ग्राहकों को किसी तरह का लेनदेन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा उन्हें स्वयं मीटर रीडिंग करने पर 20 रुपये की छूट भी मिलेगी। कंपनी ने कहा कि मीटर रीडिंग के अभाव में ग्राहकों को अस्थायी बिजली बिल जारी किए जाएंगे। यह दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के दिशानिर्देशानुसार होंगे। बिल में यह छूट में 24 मार्च से 30 जून तक रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
