Tata Power: टाटा पावर की यूनिट और भारत की सबसे बड़ी रूफटॉप सोलर प्रोवाइडर टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) कंपनी ने ओडिशा में भारत का सबसे किफायती रेजिडेंशियल सोलर सॉल्यूशन लॉन्च किया है। यह पहल कंपनी के 'घर-घर सोलर' अभियान के तहत शुरू की गई है। इस कैंपेनका फोकस स्वच्छ ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाना है।

1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत
भुवनेश्वर में लॉन्च किए गए इस प्लान के तहत 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत सिर्फ ₹2,499 रखी गई है। 2 किलोवाट के लिए ₹4,999 और 3 किलोवाट सिस्टम के लिए ₹7,999 चुकाने होंगे। लोग मासिक किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत ₹1,249 से होती है और किश्तें 25 से 30 महीने तक दी जा सकती हैं। इसकी मदद से राज्य के मध्यम आय वर्ग के परिवार भी आसानी से अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकेंगे।
कंपनी ने दी ये जानकारी
फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबकि, कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह पहली ऐसी पहल है, जो ओडिशा में रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर को अपनाने की रफ्तार को तेज करेगी। इसके तहत ग्राहकों को कुल लागत का सिर्फ एक-तिहाई हिस्सा चुकाना होगा, जिससे सोलर एनर्जी को घरों में पहुंचाना आसान और सस्ता हो सकेगा।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की यह पहल ऐसे समय में आई है जब भारत में विशेष रूप से पिछड़े क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज कर रहा है। इस प्रोग्राम को सरकारी सब्सिडी से भी बल मिल रहा है। ओडिशा में घरों को 3 किलोवाट सिस्टम पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल मिलाकर ₹1.38 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है, जिससे इंस्टॉलेशन की शुरुआती लागत लगभग 40% तक कम हो जाती है।
इसके अलावा भारत की सरकार के द्वारा भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों को ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी मिलती है, जबकि ओडिशा सरकार भी सबसे बड़े घरेलू सिस्टम पर ₹60,000 तक की अतिरिक्त सहायता देती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
