नई दिल्ली, अप्रैल 21। क्या आप अभी भी घर से काम कर रहे हैं? या आपको घर पर एंटरटेनमेंट के लिए अधिक डेटा की जरूरत होती है? अगर हां तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल हम यहां आपको टाटा प्ले (पहले टाटा स्काई के नाम से जानी जाती थी) के एक ऐसे ऑफर प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको साल भर 500 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा और 3000 रु की बचत भी कर पाएंगे। आगे जानिए प्लान की डिटेल।
टाटा प्ले और रिलायंस जियो
टाटा प्ले के अलावा इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को 500 एमबीपीएस हाई स्पीड पर ब्रॉडबैंड सर्विस पेश करती है। वैसे भी कोरोना काल में हाई-स्पीड इंटरनेट की मांग काफी बढ़ गई है। इसीलिए सभी कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान पेश कर रही हैं। आगे हम तुलना करेंगे टाटा प्ले और जियो के 500 एमबीपीएस वाले प्लान की।
टाटा प्ले का मासिक प्लान
हाल ही में टाटा स्काई का नाम बदल कर टाटा प्ले फाइबर किया गया है। पर इसका केवल नाम बदला है, जबकि सेवाएं और प्लान पहले वाले ही हैं। जैसे कि टाटा प्ले फाइबर का मासिक 500 एमबीपीएस वाला अनलिमिटेड प्लान 2,300 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। आप चाहें तो इसी प्लान को लॉन्ग टर्म के लिए भी ले सकते हैं। कंपनी अलग-अलग वैलिडिटी पीरियड के लिए 500 एमबीपीएस वाला प्लान पेश करती है।
ऐसे बचेंगे 3000 रु
यदि आप टाटा प्ले का 2300 रु वाला प्लान तीन महीने के लिए लेते हैं तो आपको 6,900 रुपये चुकाने होंगे। मगर छह महीने की अवधि के लिए प्लान की कीमत होगी 12,900 रुपये। इस तरह आपको 900 रुपये की बचत होगी। ये प्लान एक साल की अवधि के लिए भी उपलब्ध है। एक साल के लिए यह प्लान आपको 24,600 रुपये में मिलेगा। मासिक 2300 रु के खर्च के हिसाब से सालाना इस प्लान का खर्च होता है 27600 रु। मगर एक साथ साल भर के लिए यह प्लान लेने पर आपको 24600 रु चुकाने होंगे। यानी 3000 रुपये की बचत।
जियो का प्लान
जियो फाइबर भी 500 एमबीपीएस वाले प्लान पेश करता है। उस प्लान में ग्राहकों को कई लाभ मिलते हैं। जियो फाइबर का मासिक प्लान टाटा प्ले से थोड़ा महंगा है। जियो का मासिक 500 एमबीपीएस वाला प्लान 2,499 रुपये की कीमत पर मिलता है। पर ये प्लान 500 एमबीपीएस की डाउनलोड और अपलोड गति प्रदान करता है और कई उपकरणों के एक साथ चलाने पर भी अच्छी कनेक्टिविटी ऑफर करता है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस
जियो का प्लान टाटा प्ले के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर है, मगर इसमें अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलते हैं। जियो के इस प्लान में कुल 17 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म में कुछ बड़े नाम भी हैं। इनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज़्नी+ हॉटस्टार शामिल हैं। 13 अन्य ओटीटी का एक्सेस इस प्लान में दिया जाता है। ये प्लान अमेजन प्राइम वीडियो की पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। आप ये प्लान जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
