नई दिल्ली, मार्च 16। टाटा प्ले को पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था। ये एक डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी है। इसने बार-बार ये साबित किया है कि इसके ऑफ़र और प्लान्स इंडस्ट्री की बाकी कंपनियों से बेहतर सकती हैं। आप खुद भी कंपनी के प्लान चेक करके ये जान सकते हैं। टाटा प्ले एक ऐसी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर है, जिसके मासिक और वार्षिक चैनल पैक के साथ आपको ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म एक्सेस मिलेगा। साथ ही नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। ये ऐसा करने वाली इकलौती डीटीएच कंपनी है। आइए जानते हैं इसके प्लान्स की डिटेल।
कुल 13 ओटीटी का फ्री एक्सेस
टाटा प्ले बिंज कॉम्बोस नेटफ्लिक्स के साथ आता है। ये बेनेफिट आपको इस समय अन्य किसी भी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर से नहीं मिलेगा। बिंज सब्सक्रिप्शन पहले से ही 12 ओटीटी ऐप्स एक्सेस के साथ आता है। इसके अलावा आपको अब टीवी चैनलों के साथ साथ नेटफ्लिक्स का एक्सेस भी कंपनी की तरफ से फ्री में दिया जाएगा। यानी कुल 13 ओटीटी का फ्री एक्सेस।
कौन कौन से हैं ओटीटी
बिंज सब्सक्रिप्शन में जिन 12 ऐप्स का एक्सेस मिलता है, उनमें डिज्नी+ हॉटस्टार, जी5, सोनीलिव, वूट सिलेक्ट, शेमारूमी, सनएनएक्सटी, एरोज नाउ, हंगामा प्ले, वूट किड्स, क्योरिसिटी एक्सट्रीम, एपिकऑन और डॉक्यूबे शामिल हैं।
शुरुआती कीमत 400 रु
टाटा प्ले के जिन प्लान्स की हम बात कर रहे हैं उन प्लान की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है। जबकि अधिकतम 1000 रुपये प्रति माह है। यदि आप कंपनी के किसी प्लान को रिचार्ज कराना चाहते हैं तो इसकी मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर बिंज कॉम्बो चैनल पैक की लिस्ट देख सकते हैं। मजे की बात यह है कि टाटा प्ले बिंज कॉम्बो पैक में आपको टीवी चैनल पैक के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना।
मिलेंगे बहुत सारे चैनल
टाटा प्ले के बिंज कॉम्बो पैक में आपको बहुत सारे चैनल मिलेंगे। इन चैनलों में एसडी और एचडी दोनों तरह के चैनल शामिल हैं। टाटा प्ले के अनुसार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फ्यूचर ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म है। इसीलिए कंपनी इनसे मुकाबले करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मिल कर काम कर रही है।
पैक की कीमतें घटाईं
टाटा प्ले ने एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए चैनल बुके और पैक की कीमत को कम करने का ऐलान किया है। अपने पैक्स की कीमतों में कटौती करके टाटा प्ले का मकसद ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंटेंट के जमाने में अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने का है। लोग आज के समय में टीवी से हट कर ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं। इसीलिए टाटा प्ले ने यह कदम उठाया है। मगर इसमें एक पॉइंट है। दरअसल टाटा प्ले के पैक की कीमतों में कटौती का लाभ सब को नहीं मिलेगा। बल्कि चुनिंदा ग्राहकों को ही चैनल पैक की कीमतों में कटौती का फायदा मिलेगा। पर इससे ग्राहकों को मासिक 30 से 100 रु तक की बचत होगी। टाटा प्ले का मानना है कि चैनल पैक की कीमतों को करना सही कदम है। इस समय कंपनी के 1.9 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा प्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि अधिकतर लोग अपने प्लान्स को बढ़ाने के बजाय कम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
