
Upcoming IPO : अगर आप आईपीओ में निवेश करते है, तो फिर आज की यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी और टाटा प्ले कम्पनियों के आईपीओ को फंड को जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है।
आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी जो ड्रोन बनाने वाली कम्पनी हैं और यह कंपनी मुंबई स्थित है। इस कम्पनी ने इस वर्ष फरवरी के महीने में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर को जमा किया था।
13 अप्रैल को कंपनी ने सेबी से ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ को लाने से पहले किसी भी कंपनी के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर को हासिल करना आवश्यक होता है।
आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रु की राशि के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 48 लाख 69 हजार शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी।
नरेश मल्होत्रा, अमरप्रीत सिंह, सुंदरराजन के पंडालगुडी, नंबिराजन शेषाद्री, सुजाता वेमुरी, अग्रवाल ट्रेडमार्ट, एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया, सेलेस्टा कैपिटल, इंडसेज टेक्नोलॉजी वेंचर फंड प्रमोटर के साथ आईपीओ में सेलिंग शेयरधारक होंगे।
इसके साथ ही एएंड इन्वेस्टमेंट एलएलई, क्वालकॉम एशिया पैसिफिक पीटीई लिमिटेड और सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, प्रमोटर आशीष भट के साथ आईपीओ में सेलिंग शेयरधारक होंगे।
आइडिया फोर्ज आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा कई सारी चीजों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकता के लिए, प्रोडक्ट डेवलपमेंट में इन्वेस्ट के लिए और इसके साथ ही सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा।
आइडिया फोर्ज जो मुंबई स्थित कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। यह जो कंपनी है यह देश भर में मानव रहित हवाई वाहन बनाने वाली स्वदेशी कंपनी है। इसके लिए ड्रोन सर्विलांस और मैपिंग के लिए एवरेज हर 5 मिनट में उड़ान भरते हैं।
टाटा प्ले जिसका पहले नाम टाटा स्काई था यह कंपनी टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी है। टाटा प्ले के आईपीओ को भी सेबी की मंजूरी मिली है। देश की टाटा प्ले पहली कंपनी है। जिसने ड्राफ्ट पेपर को दर्ज करने के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग विकल्प उपयोग किया है।
2022 में दिसंबर के महीने में कंपनी ने आईपीओ के कागजात को हासिल किए थे। कंपनी को 26 अप्रैल को ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल हुआ है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्री-फाइलिंग रूट के तहत कंपनी पर आईपीओ को लाने का दबाव नहीं होता है। आमतौर पर जो कंपनियां होती है। इन कंपनियों को सेबी से परमिशन मिलने या फाइनल ऑब्जर्वेशन से 12 महीने के भीतर आईपीओ को लॉन्च करना होता है।
जबकि प्री-फाइलिंग रूट में सेबी के फाइनल कमेंट की डेट से 18 महीने के अंदर आईपीओ को जारी किया जा सकता है। इस रूट में अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस स्टेज तक प्राइमरी इश्यू के साइज को 50 प्रतिशत तक बदलने की फ्लेक्सिबिलिटी भी है।
यह जो आईपीओ होगा यह आईपीओ 2 हजार 500 करोड़ रु का हो सकता है। देश के सबसे बड़े डायरेक्ट टू होम में टाटा प्ले प्लेयर्स में शुमार है।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications