नयी दिल्ली। पहले से ही संकट से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को लॉकडाउन ने तगड़ा झटका दिया। लॉकडाउन के चलते ऑटो सेक्टर की सेल्स बुरी तरह प्रभावित हुई। अप्रैल में कार कंपनियों की सेल्स शून्य रही। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ। मई में लॉकडाउन में मिली ढील के बाद कार कंपनियों ने शोरूम खोले और प्रोडक्शन शुरू किया। मगर ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षित करना इतना आसान नहीं है। वो भी ऐसे समय जब इनकम को लेकर लोगों के मन में अनिश्चितता बरकरार है। ऐसे में मारुति और हुंडई सहित ढेरों कंपनियों ने तरह-तरह के ऑफर्स का सहारा लिया ताकि सेल्स बढ़ाई जा सके। कार कंपनियों ने कैशबैक, डिस्काउंट, ईएमआई पर छूट सहित कई ऑफर पेश किए। अभी भी ढेरों ऑफर्स चल रहे हैं। ऑफर देने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स भी शामिल है। कंपनी के कुछ खास ऑफर्स के जरिए आप कार खरीदने पर 40000 रु तक के बेनेफिट हासिल कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आप ये बेनेफिट 30 जून तक ही ले सकते हैं। आइये जानते हैं टाटा की किन कारों पर मिल रहे हैं खास ऑफर्स।
टाटा टियागो पर बचाएं 25000 रु
4.60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली टियागो टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार है, जिस पर आपको 25000 रु तक के बेनेफिट मि सकते हैं। इनमें 15 हजार रु का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा कंपनी टियागो पर 10000 रु का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस तरह आपको टियागो पर 25000 के बेनेफिट मिलेंगे। जहां तक फीचर्स का सवाल है तो ये कार केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 86 पीएस की पावर जनरेट करता है।
टाटा हैरियर पर 30000 रु तक बचाने का मौका
13.69 लाख रु की शुरुआती कीमत वाली टाटा हैरियर पर आप 30,000 रुपये के बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं। टाटा मोटर्स हैरियर को खरीदने पर सिर्फ एक्सचेंज ऑफर के जरिए ही ये बेनेफिट दे रही है। फीचर्स पर नजर डालें तो हैरियर 5-सीटर एक शानदार एसयूवी है। ये एक डीजल इंडन वाली कार है, जो आपको पेट्रोल इंजन में नहीं मिलेगी। हैरियर में 2.0-लीटर डीजल इंजन है, जो 170 पीएस की पावर जनरेट करता है।
टाटा टिगोर पर 40000 रु के बेनेफिट
टाटा टिगोर की शुरुआती कीमत 5.75 लाख रु है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 7.49 लाख रु तक जाती है। टाटा अपनी इसी कार पर सबसे अधिक यानी 40000 रु तक के बेनेफिट दे रही है, जिसमें 20000 का कैश डिस्कांउट और 20000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है। टाटा टिगोर सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। टिगोर में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, 86 पीएस की पावर जनरेट करता है।
इन कारों पर भी ऑफर
बता दें कि ऊपर बताई गई कारों के अलावा आपको टाटा के अन्य मॉडल्स पर भी डिस्काउंट मिल सकता है, जिनमें नेक्सन और अल्ट्रॉज शामिल हैं। कंपनी इन कारों पर कोई ऑफर नहीं दे रही, मगर आपको शहर, डीलरशिप, कार वेरिएंट और कलर के बेसिस पर डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए आपको डीलरशिप से संपर्क करना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
