Tata Nexon EV: हम सभी जानते हैं कि Nexon EV अभी तक एक सफल ईवी कार रही है। यह भारत में बनी और भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसने रेंज, परफॉर्मेंस और कीमत के बीच एक अच्छा संतुलन पेश किया है। Nexon की 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग से भी लोगों को संतुष्टी मिली है। सेफ्टी के साथ बेहतर रेंज के लिए यह ग्राहकों के बीच खासा पसंद की जाती है।

भारत में EV की मांग है बेहतर
भारत में EV तकनीक नई होने के बावजूद, यह अच्छी गति से बढ़ रही है। Nexon EV खरीदने वाले एक ग्रागक मनु M ने अपने इलेक्ट्रिक कार को 85 हजार किलोमिटर चलाने पर हुए खर्चो का विवरण शेयर किया है। उन्होने ने ईवी और पेट्रोल हैचबैक के बीच लगने वाले खर्चों की तुलना की है।
Nexon EV की रनिंग कॉस्ट
ग्राहक ने 84,995 किमी की कुल यात्रा की है। मनु एम ने दो साल पहले कार खरीदी है थी। उन्होने औसतन 114 किमी प्रति दिन की यात्रा की है। अगर स्टेबलाइजर के नुकसान को हटा दिया जाता है, तो मनु एम ने 11262.8 kWh ऊर्जा की खपत की है। मतलब की प्रति किमी 132.51 Wh/km ऊर्जा खपत की है। इस हिसाब से 1 kWh चार्ज के साथ कवर की गई रेंज 7.55 किमी है। यह एक बेहतरीन प्रदर्शन है।

स्टेबलाइजर नुकसान को छोड़कर 85 हाजार किमी की दूरी तय करने के लिए ग्राहक ने 95,681 रुपए खर्च किया है। उन्होंने प्रति किलोमीटर चार्जिंग कॉस्ट महज 1.13 रुपए की रही है। ग्राहक ने दावा किया है कि उन्होंने अपने ईवी को 85K किमी की दूरी तय करने के लिए चार्ज करने के लिए 10983.22 kWh बिजली की खपत की है। इस आंकड़े में स्लो चार्जर, फास्ट चार्जर और स्टेबलाइजर लॉस भी शामिल हैं।
85 हजार किलोमिटर की दूरी तय करने के लिए बैटरी चार्ज करने के लिए 1,01,686 रुपए की कुल लागत आई है। इसहिसाब से ग्राहक ने 1.2 रुपए प्रति कीमी की दर से चार्जिंग के लिए खर्च किए हैं। ऊर्जा खपत प्रति किलोमिटर kWh 129.22 रही है। डाटा के हिसाब से Nexon EV 7.74 किमी प्रति kWh बैटरी क्षमता की रेंज देता है।

ईवीएस के लिए मेंटिनेंस की लागत
चूंकि काफी कम बदलने वाले पार्ट हैं, इसलिए ईवी को काफी कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। ईवी के रखरखाव के संबंध में ग्राहक मनु एम ने बहुमूल्य जानकारी दी है। इस दो साल के दौरान कार के रखरखाव पर 32,375 रुपये खर्च हुए है। मनु एम पहले 7,000 किमी के बाद ट्रांसएक्सल तेल बदलते हैं। ऐसा लगता है कि ग्राहक ने हर 30,000 किलोमीटर के अंतराल पर ट्रांसमिशन ऑयल बदल दिया है। बाकी लागतों में व्हील एलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, धुलाई, ब्रेक फ्लुइड वगैरह जैसे नियमित खर्चे शामिल हैं। अगर पेट्रोल कार से तुलना करें तो यह महंगा नहीं है। ग्राहक के अनुसार उसने अन्य खर्चों पर 28,976 रुपए खर्च किया है।
अगर पूरी लागत की तुलना करें तो यह पेट्रोल या डीजल से चलने वाले करों की तुलना में वास्तव में किफायती है। टियागो ईवी, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था, ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications