टाटा मोटर्स की 16 लाख की नई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को काफी सस्ते में खरीदने का ऑफर मिल रहा है। देश में कॉमर्शियल और पैसेंजर मिलाकर वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बेहद स्पेशल ऑफर
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की 16 लाख की नई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को काफी सस्ते में खरीदने का ऑफर मिल रहा है। देश में कॉमर्शियल और पैसेंजर मिलाकर वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बेहद स्पेशल ऑफर पेश किया है। टाटा मोटर्स ने नेक्सन इलेक्ट्रिक के लिए नया सब्सक्रिप्शन ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत आप 34,900 रुपये प्रति माह के सब्सक्रिप्शन पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक खरीदकर घर ला सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया गया है।

सब्सक्रिप्शन ऑफर का विकल्प चुन सकते ग्राहक
जानकारी दें कि टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक पर यह सब्सक्रिप्शन ऑफर 30 नवंबर 2020 तक ही दिया जा रहा है। इसके साथ ही यह ऑफर पहले 100 ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा। आफॅर के तहत ग्राहक 12, 24 और 36 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर का विकल्प चुन सकते हैं। यह सब्सक्रिप्शन ऑफर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में शुरू किया गया है। सब्क्रिप्शन पैक में ग्राहकों को सर्विस और वारंटी के साथ टैक्स व रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक को हर महीने केवल सब्सक्रिप्शन चार्ज चुकाना होगा।
ग्राहकों को नहीं चुकानी होगी ये चार्ज
वहीं इस पैकेज में ग्राहकों को रोड टैक्स, इंश्योरेंस, सर्विस और मेंनटेनेंस चार्ज चुकाने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने यह सब्सक्रिप्शन पैकेज ओरिक्स ऑटो की साझेदारी में पेश किया है। टाटा नेक्सन ईवी के सभी सब्सक्रिप्शन पैकेज में रोड साइड असिस्टेंस, सर्विस और डोर-स्टेप डिलिवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ऑफर के तहत ग्राहकों को कम्प्लीमेंटरी चार्जर भी दिया जाएगा, जिसे घर या दफ्तर में लगाया जा सकता है।
महज 34,900 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन
बता दें कि टाटा मोटर्स ने नेक्सन के लिए 3-डी प्लेटफार्म तैयार किया है। इसमें ग्राहक टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर 3-डी तस्वीरों के जरिये टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के सभी फीचर्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। टाटा मोटर्स में मोबिलिटी सर्विसेस के हेड ने कहा कि हम ग्रीन नेक्सन ईवी चलाने की इच्छा रखने वालों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देना चाहते हैं। इसी के तहत हमने इलेक्ट्रिक व्हीकल को हर ग्राहक की पहुंच में लाने के लिए नया सब्सक्रिप्शन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की मदद से ग्राहक महज 34,900 रुपये प्रति माह के सब्सक्रिप्शन पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक खरीदकर घर ला सकते हैं।
कंपनी वैरिएंट ग्रैविटास को लॉन्च करने की तैयारी में
इस बात से भी अवगत करा दें कि टाटा मोटर्स अब हैरियर के 7-सीटर वैरिएंट ग्रैविटास को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा ग्रैविटास इस साल के आखिर तक बाजार में उपलब्ध हो सकती है। फिलहाल, कंपनी अपने नए मिनी एसयूवी एचबीएक्स की टेस्टिंग कर रही है। टाटा ने अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक की बिक्री बढ़ने के लिए डीजल मॉडल की कीमतों में कटौती कर दी है। बेस मॉडल की कीमत को छोड़कर सभी डीजल मॉडलों की कीमत 40,000 रुपये कम की गई है। वहीं डीजल वैरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.09 लाख रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
