Tata Motors: 10 दिसंबर को टाटा मोटर्स ने एक घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने सभी कॉमर्शियल व्हीकल की कीमत में 3 फीसदी का इजाफा करने की बात कही है। आपको बताते चलें कि टाटा मोटर्स के अनुसार कॉमर्शियल वाहनों की कीमत में हुई तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा।
यह जानकारी टाटा ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान दी है। टाटा मोटर्स के अनुसार यह बढ़ी हुई कीमतें पिछले साल के इनपुट कॉस्ट के बचे खुचे असर को काफी कम कर देगा और यह कीमत वृद्धि लगभग सभी कॉमर्शियल वाहनों पर होगी।

अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने के बाद टाटा भी मारुति सुजुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और होंडा जैसी कंपनियों की लिस्ट में आ चुकी है, जिन्होंने अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि यह सभी कंपनियां जनवरी के महीने से ही अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है।
आपको बताते चलें कि टाटा मोटर्स को पैसेंजर से लेकर कॉमर्शियल वाहनों तक के लिए जाना जाता है। इनमें आपको हैचबैक कार से लेकर एसयूवी तक की शानदार रेंज मिलती है। टाटा मोटर्स को ट्रक्स और गुड्स कैरियर बनाने के लिए भी जाना जाता हैं। टाटा के पास सफारी और हैरियर जैसी पावरफुल गाड़ियां हैं।
भारत में ऑटो मेकर कंपनियों को खासतौर पर कम ईंधन की खपत करने वाली गाड़ी बनाने पर फोकस करने को कहा है। आपको बताते चलें कि, हो सकता है अगले साल अक्टूबर के महीने से ही सभी कारों में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया जाए।
गौरतलब है कि पिछले महीने नवंबर में टाटा मोटर्स ने पैसेंजर सेगमेंट में करीब 46000 से ज्यादा कारों की बिक्री की थी। इसके अलावा कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी काफी बेहतर रही थी। इस दौरान टाटा ने पैसेंजर और कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 74000 से ज्यादा गाड़ियां भेजी है।
टाटा मोटर्स ने पिछले साल के मुकाबले इस साल वाहनों की बिक्री में कमी दर्ज की है। आ रही जानकारी के अनुसार नवंबर के महीने में कंपनी ने कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई वहीं पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि यह सालाना तौर पर दर्ज की गई कमी थी।
नवंबर के महीने में टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 28029 यूनिट्स की बिक्री की है, आपको बताते चलें की यह आंकड़ा 4 फीसदी की सालाना कमी के साथ दर्ज किया गया है।
इन 28000 से ज्यादा कॉमर्शियल गाड़ियों में 4385 आईएलएमसीवी ट्रक सेगमेंट के व्हीकल शामिल थे, 80253 एचसीवी ट्रक्स के साथ 2130 पैसेंजर करियर सेगमेंट के व्हीकल भी शामिल थे। इनमें दूसरी कई और सेगमेंट की कॉमर्शियल गाड़ियां भी शामिल हैं।
वहीं बात की जाए पैसेंजर सेगमेंट की तो उसमें कुल 46425 यूनिट गाड़ियां बेची गई हैं। टाटा मोटर्स की ट्रेडिशनल कारों की बिक्री में तो कमी आई है, लेकिन इसकी इलेक्ट्रिक सेगमेंट वाली कारों की बिक्री में 7 प्रतिशत की तेजी भी देखने को मिली है। इससे शायद यह अंदाजा भी मिलता है कि अब लोग पेट्रोल कार लेने के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा प्रेफर कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
