टाटा मोटर्स ने 2019 में एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं किया। पूरे साल में सिर्फ एक कार बिकी।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने 2019 में एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं किया। पूरे साल में सिर्फ एक कार बिकी। टाटा मोटर्स ने बीते साल यानी 2019 में अपनी छोटी कार नैनो की एक इकाई का भी उत्पादन नहीं किया। साल के दौरान सिर्फ फरवरी में कंपनी नैनो की एक इकाई की बिक्री कर पाई।

2019 में नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2019 में टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया। इसके साथ ही एक भी नैनो बेची नहीं गई। दिसंबर, 2018 में कंपनी ने नैनो की 82 इकाइयों का उत्पादन किया था और 88 इकाइयों को बेचा था। इसी तरह नवंबर में भी कंपनी ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन और बिक्री नहीं की। बता दें कि नवंबर, 2018 में नैनो का उत्पादन 66 इकाई और बिक्री 77 इकाई रही थी। जबकि अक्टूबर में भी एक भी नैनो का उत्पादन या बिक्री नहीं हुई। अक्टूबर, 2018 में कंपनी ने नैनो की 71 इकाइयों का उत्पादन और 54 इकाइयों की बिक्री की थी। वहीं टाटा मोटर्स लगातार कहती रही है कि नैनो के भविष्य के बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी ने स्वीकार किया है कि मौजूदा रूप में नैनो नए सुरक्षा नियमनों और BS-6 उत्सर्जन मानकों पर खरी नहीं उतरेगी।
2008 में ऑटो एक्सपो में नैनो को किया गया लॉन्च
टाटा मोटर्स ने नैनो को जनवरी, 2008 में ऑटो एक्सपो के दौरान उतारा था। उस समय टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने इसे 'लोगों की कार' कहा था। हालांकि, यह कार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी बिक्री में लगातार गिरावट आती रही। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक नैनो का उत्पादन और बिक्री अप्रैल, 2020 से बंद हो जाएगा। क्योंकि टाटा मोटर्स ने नैनो में और निवेश की अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। नैनो की बिक्री मार्च 2009 से एक लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ शुरू की गई थी।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications