Tata Motors Share Price Target : ऑटोमोबाइल सेक्टर में कामकाज करने वाली देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में दमदार तेजी देखी जा रही है। पिछले कुछ कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी के बीच स्टॉक एक बार फिर से 700 के ऊपर निकल गया।

मंगलवार (9 सितंबर) को टाटा मोटर्स के शेयर में शुरुआती कारोबार में मामूली कमजोरी देखी गई और सुबह के 9:20 बजे बीएसई पर 718 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं बीते दिन सोमवार के कारोबारी सेशन में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों ने शानदार एक्शन दिखाया था और टाटा मोटर्स निफ्टी 50 पर टॉप गेनर्स में शामिल था। बाजार बंद होने पर टाटा मोटर्स के शेयर 3.01% की बढ़त के साथ 719.35 रुपये पर थे।
टाटा मोटर्स के (Tata Motors Share Price) शेयरों ने 685 का मजबूत रजिस्टेंस ब्रेक जरूर किया है, लेकिन अब भी ये स्टॉक टॉप से करीब 40 फीसद नीचे ट्रेड कर रहा है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में कई कॉर्पोरेट घोषणाएं की हैं। 12 सितंबर, 2025 को शाम 6:30 बजे (IST) कंपनी विश्लेषकों और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने जा रही है।
Tata Motors Share History
Tata Motors के शेयरों की चाल देखें तो पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक में तेजी देखी गई है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 13% उछला है जबकि पिछले 1 साल की बात करें तो 31% टूटा है। हालांकि टाटा मोटर्स के शेयर ने पिछले तीन साल में 60 फीसदी और पांच साल में 400 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।
Tata Motors Share Price Target: कहां तक जा सकता है भाव?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक में एक ब्रेकआउट दिखाई दे रहा है। काफी समय के बाद ये अपने 200 DMA के ऊपर है और यहां से एक अच्छा खासा अप मूव बन सकता है। Tata Motors के शेयर करेंट प्राइस से 820 से 830 रुपये तक के लेवल्स दिखा सकता है। जिन्होंने ऊपरी लेवल्स पर टाटा मोटर्स के शेयर खरीदें हैं उन्हें एवरेज करने की सलाह होगी और 810 से 830 के लेवल्स आने पर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
