Tata Motors Share Next Target: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में है. टाटा ग्रुप का शेयर टाटा मोटर्स रडार पर है. शेयर निगेटिव ट्रिगर्स के चलते टूट गया है. शेयर आज 11 सितंबर की सुबह करीब 5 फीसदी टूट गया है. इससे शेयरहोल्डर्स की टेंशन बढ़ गई है. शेयर में आगे की स्ट्रैटेजी के लिए ब्रोकरेज फर्म UBS ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. फिलहाल शेयर BSE पर 980 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
टाटा मोटर्स के शेयर पर आगे की स्ट्रैटेजी
ब्रोकरेज फर्म UBS सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स (Tata Motors Share Price) पर Sell की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 825 रुपए का डाउनसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा भाव से करीब 20 फीसदी नीचे का टारगेट है. रिपोर्ट में JLR और पैसेंजर्स की घरेलू बिक्री को लेकर टेंशन जताई गई है.
UBS ने कहा कि जेएलआर के प्रीमियम मॉडल-डिफेंडर, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बिक्री में कमी आनी शुरू हो गई है. इससे इन प्रीमियम मॉडल्स के लिए ऑर्डर बुक प्री-कोविड लेवल से नीचे फिसल गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रेंज रोवर के लिए डिस्काउंट भी ऑफर किया जा सकता है.

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सवाल यह है कि क्या निवेशकों को JLR के लिए डिस्काउंट बढ़ने से टेंशन लेना चाहिए. क्योंकि अब तक इन प्रीमियम मॉडल्स की मजबूत बिक्री ने अब तक टाटा मोटर्स के एवरेज सेलिंग प्राइस को बढ़ाया है, लेकिन मांग में संभावित गिरावट की चिंताओं से मार्जिन पर असर पड़ सकता है.
EV मॉडल पर 3 लाख तक की छूट का ऐलान
टाटा मोटर्स ने 10 सितंबर को ही चुनिंदा EV पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया. इसके तहत ग्राहकों को 3 लाख रुपए तक की छूट ऑफर किया जा रहा है. टाटा मोटर्स ने अपने 'फेस्टिवल ऑफ कार्स' कैंपेन के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल (Tata Motors EV) की कीमतों कटौती की. यह ऑफर 31 अक्टूबर तक मिलेगा. टाटा ग्रुप की कंपनी ने टाटा टियागो, टाटा पंच और टाटा नेक्सन की कीमतों में 3 लाख रुपए तक की कटौती की है.
टाटा मोटर्स के इस ऐलान के बाद टाटा पंच ईवी की कीमत अब 7.99 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि पंच ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपए है. कंपनी की फेमस नेक्सन ईवी की कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होगी. कंपनी ने बताया कि EV की कीमतों में कटौती का टारगेट देश में ईवी को मेनस्ट्रीम में लाना है. साथ ही EV के एडॉप्शन को बढ़ाना है.
Tata Motors Share Return
टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार को तेज गिरावट के साथ 976.75 रुपए तक फिसल गया. जबकि 30 जुलाई को शेयर 1,179.05 रुपए का 52-वीक हाई टच किया था. शेयर बीते एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी टूट गया है. शेयर पिछले 6 महीने में 5 फिसदी गिरा है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
