Tata Motors Share Next Target: शेयर बाजार में आज 30 जनवरी को तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में हैं. इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर भी इसमें शामिल है, जोकि बाजार खुलते ही 8 फीसदी से ज्यादा गिर गया है. 52-वीक हाई से भाव 42 फीसदी फिसल गया है, जोकि 1179 रुपए है.
टाटा मोटर्स का शेयर टूटा
टाटा मोटर्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 8% की गिरावट आई है, जो 52-वीक के निचले स्तर पर पहुंच गया है. यह 684 रुपए है. दरअसल, टाटा ग्रुप के शेयरों में यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म के डाउनग्रेड के चलते देखने को मिल रही. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक को खरीदारी की रेटिंग से डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म की रेटिंग कर दी है. साथ ही टारगेट प्राइस को 930 रुपए से घटाकर 660 रुपए कर दिया है, जो टाटा मोटर्स के लिए मार्केट में सबसे कम टारगेट है.
ब्रोकरेज ने क्यों किया डाउनग्रेड?
ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ के टारगेट प्राइस को मौजूदा भाव से 13% नीचे का टारगेट दिया है. जबकि शेयर पहले ही अपने शिखर 1,179 रुपए के हाई से 36% गिर चुका है. दरअसल, ब्रोकरेज का यह डाउनग्रेड साढ़े तीन साल के आशावादी रुख के बाद आया है, क्योंकि JLR को चीन और यूरोप में कमज़ोर मांग का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही ग्राहक अधिग्रहण लागत और वारंटी खर्च भी बढ़ रहे हैं.

टाटा स्टॉक पर ब्रोकरेज का राय
यूबीएस का मानना है कि अगले साल 10% EBIT मार्जिन हासिल करने के लिए JLR के लिए चीन की रिकवरी अहम है. यूबीएस ने 760 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ "SELL" की रेटिंग को बरकरार रखा है. मॉर्गन स्टेनली ने टाटा मोटर्स पर इक्वल वेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 853 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हाल के आंकड़े उम्मीद से कमज़ोर रहे हैं, जिससे जेएलआर को चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अपने वित्तीय वर्ष 2026 के गाइडेंस का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए प्रेरित होना पड़ा.
टाटा मोटर्स के लिए चुनौतियां
टाटा मोटर्स ने दिसंबर तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किए. इसके बावजूद मैनेजमेंट को भरोसा है कि जेएलआर अपने पूरे साल के मार्जिन और कैश फ्लो के गाइडेंस को पूरा करेगी. हालांकि, जेफरीज ने इसी अवधि में अपने वित्तीय वर्ष 2025-2027 के अनुमानों को 7% घटाकर 11% और ईपीएस अनुमानों को 5% घटाकर 10% कर दिया है.
सीएलएसए ने टाटा मोटर्स के शेयर पर 930 रुपए का टारगेट दिया है और आउटपरफॉर् की रेटिंग को बरकरार रखा है. वे मजबूत चौथी तिमाही के लिए पॉजिटिव आउटलुक रखा है. लेकिन चीन में कमजोर मांग और बढ़ी हुई लागत को तत्काल चुनौतियों के रूप में स्वीकार करते हैं.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
