Tata Motors Share: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से 13% तक फिसल गए हैं. बाजार के करेक्शन में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें टाटा ग्रुप के शेयर शामिल हैं. टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर काफी सस्ता मिल रहा है. एनलिस्ट्स के मुताबिक क्वालिटी स्टॉक्स में ज्यादा गिरावट के बाद निवेश का अच्छा मौका बनता है. ऐसे में टाटा मोटर्स का शेयर (Tata Motors Share) काफी आकर्षक नजर आ रहा. क्योंकि शेयर करीब 44% सस्ता मिल रहा है. ब्रोकरेज और एनलिस्ट्स ने टाटा ग्रुप (Tata Group) के दमदार शेयर पर नजरिया दिया है.
सस्ते में मिल रहा Tata Motors का शेयर!
टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर BSE पर 0.76% की गिरावट के साथ 663 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि शेयर का 52-वीक हाई 1179 रुपए है. शेयर ने 1 साल का हाई पिछले साल जुलाई में टच किया था. इस लिहाज से शेयर 1 साल के उच्चतम स्तर से करीब 44% कम भाव पर मिल रहा है. फिलहाल शेयर 1 साल के सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है. शेयर पिछले 1 साल की अवधि में 29% फिसल चुका है. हालांकि, 2 साल की अवधि में रिटर्न का आंकड़ा 55% है. 5 साल में शेयर ने 342% का बंपर रिटर्न दिया है.

Tata Motors शेयर में क्यों है कमजोरी?
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह जैगुआर लैंड रोवर (JLR) की कमजोर डिमांड आउटलुक है. कंपनी के मुख्य मार्केट से JLR को लेकर मांग कमजोर हुई है. FY26 के लिए भी घरेलू हैवी कमर्शियल एंड पैसेंजर व्हीकल्स के लिए डिमांड आउटलुक कमजोर है.
डिमांड आउटलुक के अलावा अमेरिकी टैरिफ (Tariffs) का भी असर दिख रहा. अमेरिका की ओर से यूरोपियन यूनियन से इंपोर्ट आइटम पर टैरिफ लगने का भी रिस्क है. इससे JLR बिक्री पर असर पड़ सकता है. बता दें कि JLR की रिटेल बिक्री में अमेरिकी मार्केट की हिस्सेदारी 25% है.
Tata Motors के शेयर पर एक्सपर्ट
टाटा मोटर्स (Tata Motors Share) के शेयरों में जारी बिकवाली के बीच एनलिस्ट्स ने भी अपना रुख जाहिर कर दिया है. टाटा मोटर्स के शेयरों (Tata Motors) को कवर करने वाले 34 एनलिस्ट्स में से 20 ने खरीदारी की रेटिंग दी है. वहीं, 9 एनलिस्ट्स ने होल्ड की राट दी है. जबकि 5 ने शेयरों पर बिकवाली की रेटिंग दी है. सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक एनलिस्ट्स का मानना है कि शेयर मौजूदा लेवल से 25% की तेजी दिखा सकता है.
पिछले हफ्ते टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज फर्म (CLSA on Tata Motors Share) ने भी रिपोर्ट जारी किया था. इसमें CLSA ने टाटा मोटर्स के शेयर पर अपग्रेड किया. साथ ही शेयर को हाई-कनविक्शन स्टॉक्स में शामिल किया.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
