
Tata Motors released excellent financial results: टाटा मोटर्स ने मार्च 2023 तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी हो गए हैं। इस बार टाटा मोटर्स ने कमाल कर दिया है। कंपनी ने लगातार घाटा खाने का सिलसिला तोड़ते मार्च तिमाही में रिकॉर्ड लाभ कमाया है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स को 5407.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
वहीं अगर पिछले साल मार्च तिमाही में देखा जाए तो टाटा मोटर्स को 1,032.84 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। टाटा मोटर्स के अनुसार भारत में लगातार डिमांड के चलते और जेएलआर की अच्छी बिक्री के चलते यह मुकामा पाया गया है।
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को बताया है कि कंपनी की आय 1,05,932.35 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले यह आय इसी तिमाही में 78,439.06 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार से कुल आय में करीब 35.05 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।
इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 रुपये प्रति साधारण शेयर अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके अलावा डीवीआर शेयरधारकों के लिए 2.1 रुपये प्रति शेयर का लाभांश जारी किया गया है। खास बात यह है कि वित्त वर्ष 16 के बाद पहली बार कंपनी डिविडेंड देने जा रही है।
टाटा मोटर्स के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने इस दौरान बताया कि लगभग सभी ऑटोमोटिव वर्टिकल में मजबूती के साथ साल का अंत हुआ है। कंपनी ने सभी क्षेत्रों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है।

वही अच्छे वित्तीय परिणामों के चलते टाटा मोटर्स के शेयर में आज तेजी के साथ अंत हुआ। वित्तीय परिणाम हालांकि शेयर बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए वित्तीय परिणामों पर शेयर बाजार की प्रतिक्रिया अगले कारोबारी सत्र के दौरान देखने को मिलेगी।
वहीं आज टाटा मोटर्स का शेयर 4.35 रुपये की तेजी के साथ 515.95 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ है। आज टाटा मोटर्स के शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 510.30 रुपये का और अधिकतम का स्तर 520.50 रुपये का बनाया है। वहीं एक साल में का न्यूनतम स्तर 366.20 रुपये का और उच्चतम का स्तर 520.50 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications