यदि आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा रुक कर खरीदें क्योंकि टाटा मोटर्स अपनी 3 नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने टिगोर ईवी का अपग्रेडेड वर्जन पेश किया, जो अब प्राइवेट बायर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने के प्लान के हिस्से के तौर पर टाटा मोटर्स तीन और इलेक्ट्रिक व्हीकल निकट भविष्य में पेश करने वाली है। इन सभी में Ziptron EV प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे कंपनी ने अपने यहां ही विकसित किया है।

तो आइए आपको इन 3 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे-
टाटा नेक्सॉन इवी
भारत में टाटा नेक्सॉन एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन जनवरी 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक नेक्सॉन एसयूवी के तकनीकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि इसकी रेंज 250-300 किमी तक रहने का अनुमान है। इस ईवी की कीमत 15-17 लाख रुपये के करीब रह सकती है। कंपनी का कहना है कि यह कार बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए 8 साल की वारंटी के साथ आएगी।
टाटा एल्ट्रॉज इवी
यह Tata Altroz का इलेक्ट्रिक वर्जन है। यह पहली बार जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। इस कार में अंदर ज्यादा स्पेस होगा, साथ ही इसमें काफी कंफर्टेबल और सुविधाजनक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह कार फास्ट चार्जिंग फैसिलिटी के साथ आएगी और केवल 60 मिनट की चार्जिंग में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी। यह भी अनुमान है कि अल्ट्रोज़ EV एक बार फुली चार्ज होने पर लगभग 250 से 300 किलोमीटर तक जा सकने में सक्षम होगी।
न्यू टाटा इवी
नेक्सॉन और एल्ट्रोज़ के इलेक्ट्रिक वर्जन के अलावा टाटा मोटर्स एक दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी काम कर रही है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया कि यह न्यू टाटा इवी व्हीकल किस सेगमेंट का होगा। न ही इसकी कीमत, टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स और रेंज से जुड़ी डिटेल मिली हैं। फिलहाल यह तय है कि इस ई-कार में भी Ziptron EV प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications