Tata Motors Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे पेश कर रही हैं. इस कड़ी में टाटा ग्रुप की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अमेरिकी टैरिफ का असर कंपनी के परफॉर्मेंस पर पड़ा है. जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट दर्ज की गई है. नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51% घट गया है, जोकि 8,470 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 17407 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट था. कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के तगड़े डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर फोकस में है. कई ब्रोकरेज कंपनियों ने शेयर पर लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी साझा की है.
Q4 में टाटा मोटर्स का परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया कि कंसो आय में हल्की बढ़त रही. यह जनवरी से मार्च के दौरान 0.4% बढ़कर 1,19,502 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 119033 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 0.6% बढ़कर 16644 करोड़ रुपए पर आ गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 16545 करोड़ रुपए रहा था. जबकि EBITDA मार्जिन 60 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट के साथ 14% पर आ गया. FY25 में नेट ऑटो कैश पॉजिटिव रहा. बाजार को कंपनी ने बताया कि नेट कैश बैलेंस 1000 करोड़ रुपए है.
डिविडेंड का भी किया ऐलान
टाटा मोटर्स ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए धमाकेदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है. बोर्ड मीटिंग में FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 6 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी शेयरहोल्डर्स को 300% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.

कमर्शियल व्हीकल वॉल्युम्स भी घटा
टाटा मोटर्स ने बताया कि Q4 में घरेलू कमर्शियल व्हीकल वॉल्युम्स में भी गिरावट आई है, जोकि सालाना आधार पर 4.8% घटकर 99.6 हजार यूनिट्स रही. इस दौरान एक्सपोर्ट 5.9 हजार यूनिट्स रहा, जोकि सालाना आधार पर 29.4% बढ़ा है. कारोबार ने हाइएस्ट प्रॉफिट दर्ज किया, जोकि 6.6 हजार करोड़ रुपए रहा. साथ ही मजबूत ROCE 37.7% रही.
टाटा मोटर्स पर ब्रोकिंग फर्म
नतीजों के बाद टाटा मोटर्स का शेयर फोकस में है. शेयर पर ब्रोकिंग फर्म्स भी नोट जारी कर रही हैं. नुवामा ने टाटा मोटर्स के शेयर पर Reduce की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को घटाकर 670 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 720 रुपए प्रति शेयर था. ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 630 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 625 रुपए था. हालांकि, शेयर पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखा है. वहीं, मैक्वायरी ने टाटा मोटर्स पर भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग की बरकरार रखा है. शेयर पर 826 रुपए का टारगेट दिया है. बता दें कि 13 मई को टाटा मोटर्स का शेयर BSE पर 707.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
