आज टाटा मोटर्स ने मार्च 2020 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को 9,864 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस हुआ है।
नई दिल्ली: आज टाटा मोटर्स ने मार्च 2020 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को 9894 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। बता दें कि गाड़ियों की बिक्री में ज्यादा गिरावट आने की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है। इससे एक साल पहले टाटा मोटर्स ने 1108.66 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दिया था।

कंपनी ने इस बार अपनी बैलेंस शीट में पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए 1419 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल प्रोविजन किया है। इसकी वजह से कंपनी को मार्च तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। टाटा मोटर्स की कंसॉलिडेटेड आमदनी चौथी तिमाही में 62,493 करोड़ रुपए रही है जो साल दर साल आधार पर 28 फीसदी कम है। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 86,422 करोड़ रुपए थी।
टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की आमदनी मार्च तिमाही में 50,561 करोड़ रुपए रही। साल दर साल आधार पर यह 22 फीसदी कम रही। टाटा मोटर्स की कुल कंसॉलिडेटेड आमदनी में जेएलआर के कारोबार की हिस्सेदारी 75 से 80 फीसदी के करीब होती है।
कंपनी की आमदनी दूसरी और तीसरी तिमाही में सुधरी ही थी कि चौथी तिमाही में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण बिक्री फिर कमजोर हो गई। कोरोनावायरस महामारी के कारण अमेरिका, यूरोप और चीन से मार्केट डिसरप्ट हो गए। मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियों का बिजनेस 7939 करोड़ रुपए रहा जो साल दर साल आधार पर 49 फीसदी कम है। जबकि पैसेंजर व्हीकल का कारोबार 2496 करोड़ रुपए रहा जो साल दर साल आधार पर 42 फीसदी रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications