Tata Motors Q3 Result News: मारुति सुजुकी के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी अपनी तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है। इस फाइनेंशियल ईयर के इस क्वार्टर में टाटा ने बेहतरीन रिजल्ट दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सालाना आधार पर कंपनी के राजस्व में 137 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर में उनका प्रॉफिट बढ़कर 7025 करोड़ रुपए पहुंच गया।
वहीं अगर बात की जाए कंपनी के रेवेन्यू की तो इसमें 25 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिस कंपनी के रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 1.10 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।

पिछले 1 साल के अंदर टाटा मोटर्स की कार और एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त बिक्री देखने को मिली है। साल 2023 के कई महीनो में तो इसकी गाड़ियां बेस्ट सेलर भी रही हैं और टॉप फाइव में तो टाटा की गाड़ियां जरूर से शुमार रही हैं। मजबूत बिल्ट क्वालिटी और ज्यादा स्पेस की वजह से टाटा की गाड़ियां यूजर्स को काफी आकर्षित कर रही हैं।
अगर बात की जाए पिछले कुछ महीने की तो टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बिक्री बढ़ी है और यह टाटा के लिए अच्छे संकेत है क्योंकि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग काफी ज्यादा बढ़ने वाली है और यही कारण है कि इस कंपनी को आगे और भी जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू इयर ऑन इयर बेसिस पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,10,500 करोड़ रुपए के आसपास रहा है। वही कंपनी की एबिटडा पॉइंट में 320 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ है और यह 14.3 फीसदी पर रहा।
आपको बताते चलें कि टाटा मोटर्स के प्रॉफिट बिफोर टैक्स में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स इस बार बढ़कर 7582 करोड़ रुपए रहा। ऐसे में अगर हम बात करते हैं पिछले फाइनेंशियल ईयर के सेम क्वार्टर की तो उसे दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 4379 करोड़ रुपए था, जिसमें एक साल के अंदर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कंपनी के नेट प्रॉफिट में एक साल के अंदर 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,958 करोड़ रुपए से बढ़कर 7025 करोड़ रुपए रहा।
वहीं अगर आप कंपनी के इस फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही की बात करते हैं तो उसे दौरान कंपनी का मुनाफा 3764 करोड़ रुपए का था जिसमें भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
अगर कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट से होने वाले फायदे की बात की जाए तो तीसरे क्वार्टर में इस सेगमेंट से कंपनी के राजस्व में 19.2 फीसदी की तेजी आई है और यह 2123 करोड़ रुपए रहा है। कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 718 करोड़ रुपए से बढ़कर 1656 करोड़ रुपए हो गया है।
वहीं 10 परसेंट उछाल के साथ पैसेंजर सेगमेंट का रेवेन्यू 12,910 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट बिफोर टैक्स 408 करोड रुपए रहा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications