Tata Motors Q1 Results: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का प्रदर्शन जून तिमाही में अनुमान से बेहतर रहा. अप्रैल से जून के दौरान ऑटो कंपनी को 5,566 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3,203 करोड़ रुपए रहा था. यानी सालाना आधार पर प्रॉफिट में 74% का इजाफा हुआ है. नतीजों से पहले शेयर BSE पर सवा फीसदी की गिरावट के साथ 1144.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
JLR की आय़ में इजाफा
एक्सचेंज फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने बताया कि आय 5.7 फीसदी बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1.02 लाख करोड़ रुपए थी. JLR की आय भी 5.4% बढ़कर 7.3 ब्रिटेन पाउंड रही. इस दौरान EBIT मार्जिन 30 बेसिस पॉइंट्स उछलकर 8.9% पर पहुंच गया. अच्छे वॉल्युम, मिक्स और मैटेरियल कॉस्ट में सुधार से मार्जिन में सुधार दिखा.
कमर्शियल व्हीकल की आय में पॉजिटिव ग्रोथ
घरेलू कारोबार के बारे में कंपनी ने बताया कि कमर्शियल व्हीकल की आय में सालाना आधार पर 5.1% बढ़ी है, जोकि अप्रैल से जून के दौरान 17800 करोड़ रुपए रही. इस दौरान EBIT मार्जिन 240 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 8.9% पर रही. अच्छे रियलाइजेशन और मेटेरियल कॉस्ट सेविंग से मार्जिन बेहतर हुई.

घरेलू कारोबार पर दिया अपडेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया कि पैसेंजर व्हीकल की आय 7.7 फीसदी घटी है. मार्केट के चुनौतीपुर्ण माहौल का असर दिखा. लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 50 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा देखने को मिला, जोकि 5.8% हो गई है. क्योंकि मेटेरियल लागत में गिरावट देखने को मिली.
टाटा मोटर्स ने कहा कि दो कंपनियों में डीमर्जर का काम अगले 12 से 15 महीने में पूरा हो सकता है. आगे टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ टाटा मोटर्स कैपिटल के मर्जर का काम हो रहा. जोकि अगले 9 से 12 महीने में पूरा सकता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications