
Tata Motors Discount Offer : टाटा मोटर्स इस महीने भी अपने कुछ मॉडलों (जैसे हैरियर, सफारी, अल्ट्रॉज, टियागो और टिगोर) पर 65,000 रुपये तक की छूट और बेनेफिट दे रही है। टाटा इन कारों के उन मॉडलों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जो कि मॉडल ईयर 2022 के बचे हुए स्टॉक में शामिल हैं। पिछले महीने की तरह नेक्सन, पंच या इसकी ईवी रेंज पर कोई छूट नहीं है।
टाटा सफारी
टाटा की रेंज-टॉपिंग एसयूवी के 2023 मॉडल के सभी वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं सफारी के मॉडल ईयर 2022 पर टाटा मोटर्स 65,000 रुपये (सभी वेरिएंट्स पर) तक की कुल छूट दे रही है। सफारी एक डीजल-ओनली एसयूवी है जो एक सिंगल 170 एचपी, 2.0-लीटर डीजल मोटर पर चलती है जिसे या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। सफ़ारी रोड प्रेजेंस, थर्ड रो स्पेस, परफॉर्मेंस और डायनामिक्स सभी पर हाई स्कोर करती है।
टाटा हैरियर
सफारी की तरह एमवाई (मॉडल ईयर) 2023 हैरियर पर भी मार्च में कुल 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं एमवाई 2022 हैरियर के बिना बिके स्टॉक पर वेरिएंट के आधार पर कुल 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हैरियर एक स्मूथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक विशाल, वेल-ब्लिट एसयूवी है। हैरियर का मुकाबला एमजी हेक्टर से होता है।
टाटा टिगोर
टिगोर के एमवाई 2023 पेट्रोल वेरिएंट पर टाटा इस महीने 25,000 रुपये और टिगोर सीएनजी पर 30,000 रुपये की छूट दे रही है। इस बीच, टिगोर सीएनजी के पिछले साल के बिना बिके स्टॉक पर 40,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर भी 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टिगोर पेट्रोल एक 86 एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पर चलती है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। टिगोर का सीएनजी मॉडल 70 एचपी जनरेट करता है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
टाटा टियागो
टियागो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट पर कुल 30,000 रुपये और पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप एमवाई 2022 स्टॉक में रुचि रखते हैं तो सीएनजी और पेट्रोल दोनों वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की कुल छूट का फायदा मिल सकता है। टियागो का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मारुति सुजुकी इग्निस और हाल ही में फेसलिफ्टेड हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से होता है।
टाटा अल्ट्रोज़
टाटा की इस प्रीमियम हैचबैक के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की कुल छूट ली जा सकती है। इसी तरह कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर आप 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। बता दें कि अल्ट्रोज़ के एमवाई 2022 स्टॉक के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर क्रमश: 20,000 रुपये और 35,000 रुपये की कुल छूट का लाभ लिया जा सकता है। वहीं एमवाई 2022 डीसीए पेट्रोल ऑटोमैटिक अल्ट्रॉज पर कुल 30,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications