नई दिल्ली, सितंबर 29। देश में आज खुद का कारोबार शुरू करने की होड़ मची है। इस ट्रेंड को देखते हुए टाटा मोटर्स ने छोटे कारोबारियों के लिए मददगार 3 नए कमर्शियल पिकअप ट्रक लॉन्च किए हैं। टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी है। कंपनी ने योद्धा 2.0, इंट्रा वी 20 बाई-फ्यूल और इंट्रा वी50 नाम के 3 पिकअप बाजार में उतारे हैं।
अधिक भार उठाने की रखते हैं क्षमता
टाटा मोटर्स का कहना है कि ये तीनों पिकअप अपने सेगमेंट में सबसे अधिक भार उठाने की क्षमता वाले हैं। कंपनी का कहना है कि भार उठाने की क्षमता के साथ- साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए इनमें कई नए आधुनिक फीचर्स को एड किया गया है। लंबी रेंज के लिए उपयुक्त और नए फिचर्स की वजह से ये पिकअप शहरों से लेकर गांवों तक की हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं। लॉन्च करने के साथ ही टाटा मोटर्स ने देश के 750 ग्राहकों को नए पिकअप की डिलिवरी की है।
छोटे कारोबारियों के लिए हैं मदगार
टाट मोटर्स का कहना है कि कंपनी के छोटे कमर्शियल व्हीकल्स को देश के लाखों ग्राहकों के कारोबार बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कंपनी का मानना है कि छोटे करोबारियों के सपने दिन प्रतिदिन बड़े हो रहे हैं, कंपनी ने इन तीनों पिकअप को छोटी कारोबारियों के बढ़ती उम्मिदों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जुड़े हैं नए फिचर्स
तीनों नए कमर्शियल व्हीकल अधिक से अधिक भार उठाने की क्षमता रखते हैं। इन वाहनों से कारोबारी ज्यादा सामान का ट्रांसपोर्ट कर पाएंगे। इन गाड़ियों को लंबी डेक, लंबी रेंज, दमदार प्रदर्शन, सुरक्षा और आराम के नए फिचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। टाटा मोटर्स के मुताबिक ये अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर कॉमर्शियल व्हीकल हैं।
क्या है स्पेशिफिकेशन
कंपनी के मुताबिक टाटा योद्धा 2000 किलोग्राम तक भार आसानी से उठा सकता है। कठिन रास्तो पर भी पिकअप को चलाने में परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसे खास तरीके से डिजाइन किया गया है। योद्धा के छोटे मॉडल 1200, 1500 और 1700 किलो की क्षमता के साथ भी मिलते हैं। टाटा का इंट्रा वी 20 भारत का पहला ऐसा पिकअप है जो बाइ-फ्यूल यानि सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलाया जा सकता है। इंट्रा आसानी से 1000 किलो का भार उठा सकता है। इसकि अधिकतम रेंज 700 किलोमीटर की है। तीसरे पिकअप का नाम इंट्रा वी 50 है। इसकी भार उठाने क्षमता 1500 किलो कि है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
