Tata Motors Commercial Vehicles Price Hike: अभी कुछ ही दिन पहले खबर आई कि टाटा मोटर्स ने डीमर्जर का ऐलान किया है। डीमर्जर के फैसले के कुछ दिन बाद ही टाटा मोटर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है और अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी टाटा मोटर्स के द्वारा स्टॉक एक्सचेंज फीलिंग के दौरान दी गई है। कंपनी द्वारा मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि अगले महीने से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ने जा रही है।
कंपनी द्वारा इन कमर्शियल वाहनों की कीमत में की जा रही बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में कंपनी के द्वारा बताया गया है कि वह अपनी कमर्शियल व्हीकल की कीमत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है।

टाटा मोटर्स के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले महीने 1 अप्रैल 2024 से कमर्शियल व्हीकल की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। इसमें कंपनी के द्वारा उनकी कीमत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहनों की कीमत में यह बढ़ोतरी इनपुट इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के कारण की जा रही है।
इस दौरान टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के कई वेरिएंट की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान करने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से तीन तरह की गाड़ियां आती हैं। इनमें कमर्शियल व्हीकल, पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल है।
कंपनी ने हाल में घटाए इलेक्ट्रिक कार के दाम
कंपनी के द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल के दाम में भी हाल में गिरावट की गई है। कुछ दिन पहले टाटा मोटर्स ने अपनी एक इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1 लाख रुपए से भी ज्यादा काम की है।
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आते हैं कौन-कौन से वाहन
अब जबकि टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल की कीमत बढ़ने का फैसला किया है, तो आपके दिमाग में सवाल जरूर आ रहा होगा कि इसके तहत कौन-कौन सी गाड़ियों के दाम महंगे होंगे, तो आपको बताते चले की कमर्शियल सेगमेंट में आने वाली लगभग सभी गाड़ियों की कीमत में टाटा के ताजा बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी के कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में यूटिलिटी व्हीकल, पिकअप, ट्रक और बस शामिल हैं। इनमें भी आपको ढेरों वेरिएंट और डिजाइन मिल जाती हैं।
यानी इस हिसाब से अगर देखा जाए तो अगर किसी गाड़ी की कीमत अभी 10 लाख रुपए है, तो टाटा मोटर्स के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद उस गाड़ी की कीमत में 20,000 रुपए की बढ़ोतरी होगी।
कुछ ही दिन पहले एक और एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान टाटा मोटर्स ने अपने बिजनेस को दो अलग-अलग भागों में बांटने के फैसला का खुलासा किया था। इस दौरान कंपनी ने यह भी बताया था कि इसके कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जा रहा है और दोनों का बिजनेस अब एकदम अलग होगा। इसके साथ ही कंपनी ने कमर्शियल और इलेक्ट्रिक व्हीकल की अलग-अलग लिस्टिंग की बात भी कही थी। कंपनी ने बताया था कि टाटा मोटर्स के मौजूदा निवेशकों को डीमर्जर के बाद दोनों कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बराबर के शेयर्स मिलेंगे।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications