Tata Motors : टाटा समूह की ऑटो मोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी का जून तिमाही में 3 हजार 203 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट रहा है। कंपनी को पिछले वर्ष इसी तिमाही में 5006.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के मुनाफे का मुख्य कारण पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मार्जिन में बढ़ोतरी और इसकी लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर की शानदार बिक्री है।

टाटा मोटर्स का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा। वही, पिछले वर्ष की बात करें तो फिर कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष जून तिमाही में 71 हजार 934.66 करोड़ रुपये था। कंपनी का यह नतीजे 25 जुलाई को शेयर बाजार के बंद होने के बाद आए हैं।
टाटा मोटर्स की तरफ से नतीजे के ऐलान के पहले बताया गया था कि संबंधित अवधि में उसके ग्लोबल होलसेल आंकड़ों (जगुआल लैंड रोवर समेत) में साल-दर-साल के आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वही, इस दौरान बिक्री का आंकड़ा 3 लाख 22 हजार 159 यूनिट रहा।
टाटा मोटर्स की तरफ से बताया गया था कि इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1 लाख 40 हजार 450 यूनिट रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून तिमाही में में कंपनी के जगुआर की बिक्री 10 हजार 324 रही। वही, लैंड रोवर की बिक्री 82 हजार 929 यूनिट रही और दोनों को मिला दिया जाए, तो कंपनी की लग्जरी इकाई ने 93,253 गाड़ियां बेचीं, जो एक वर्ष पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है।
टाटा मोटर्स का शेयर आज यानी मंगलवार 25 जुलाई 2023 को बीएसई पर 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 639.45 रु के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
