नई दिल्ली, मई 12। भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण गहराते संकट के बीच देश भर के कई राज्य सरकारों ने निश्चित अवधि के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए घरेलू ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए एक अहम ऐलान किया। टाटा मोटर्स के अनुसार कंपनी ग्राहकों को कार खरीदने के बाद बेहतर अनुभव देने के लिए वारंटी और फ्री सर्विस अवधि को आगे बढ़ाएगी। टाटा मोटर्स के उन यात्री वाहनों पर वारंटी और फ्री सर्विस की अवधि को 30 जून 2021 तक बढ़ाया जाएगा, जिनकी ये अवधि 1 अप्रैल 2021 और 31 मई 2021 के बीच समाप्त हो रही है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में इस बात का ऐलान किया है।
वाहन मालिकों के सामने दिक्कत
कई वाहन मालिक राज्यों में लगे लॉकडाउन के कारण अपनी कारों की सर्विस नहीं करा पा रहे हैं, जो इस अवधि (1 अप्रैल से 31 मई के बीच) में मेंटेनेंस के लिए निर्धारित हैं। टाटा मोटर्स की इस पहल से ऐसे वाहन मालिकों को मदद मिलेगी। कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे देश भर में कंपनी के ग्राहक अपने वाहनों को तय मेंटेनेंस या रिपेयर के लिए टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस सेंटरों पर लाने या भेजने में असमर्थ हैं।
बढ़ सकती थी ग्राहकों की दिक्कत
अगर टाटा मोटर्स फ्री सर्विस और वारंटी अवधि को आगे न बढ़ाती तो ग्राहक इनका फायदा नहीं उठा पाते, क्योंकि नियमों के तहत उनकी गाड़ियों की वारंटी और फ्री सर्विस अवधि लॉकडाउन के दौरान ही एक्सपायर हो जाती। कंपनी की कस्टमर केयर हेड के अनुसार हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और 30 जून 2021 तक उनकी वारंटी और मुफ्त सर्विस अवधि को बढ़ाकर इस कठिन समय में उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
टाटा मोटर्स ने किया नेटवर्क का विस्तार
इस बीच टाटा मोटर्स ने यह भी ऐलान किया है कि इसने भारत में 608 से अधिक सर्विस सेंटरों के साथ 400 से अधिक लोकेशन पर सर्विस नेटवर्क का विस्तार किया है। इससे ग्राहकों के लिए सर्विस सेंटर तक एक्सेस और भी आसान हो जाएगा। बता दें कि कंपनी ने मई महीने के लिए कारों पर डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
कंपनी की सबसे सस्ती कार टियागो हैचबैक पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही आपको 10,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल मिलेगा। वहीं टिगोर पर मई महीने में 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट मिल सकता है। इन दोनों कारों पर आप क्रमश: 25000 रु और 30000 रु की बचत कर सकते हैं।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन देश में ब्रांड की कॉम्पैक्ट एसयूवी है। नेक्सन पिछले महीने में भारतीय बाजार में बेची गई टॉप 15वीं कार रही। मई महीने में नेक्सन के डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। कंपनी की सफारी और अल्ट्रोज कारों पर कोई ऑफर या डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications