शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स इंट्राडे में 1-1 फीसदी से ज्यादा तक टूटे. अंत में फार्मा सेक्टर में लौटी खरीदारी से बाजार में हरियाली दर्ज की गई. बाजार के भारी एक्शन में ऑटो सेक्टर फोकस में रहा. खासकर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर, जोकि 8% नीचे बंद हुआ है. जबकि Q4 नतीजों में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. बावजूद इसके शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली. इससे शेयरहोल्डर्स को भारी नुकसान हो गया, जिसमें दिग्गज निवेश रेखा झुनझुनवाला भी शामिल हैं. क्योंकि टाटा मोटर्स में उनकी हिस्सेदारी 1.3% है.
रेखा झुनझुनवाला को भारी नुकसान
टाटा मोटर्स के शेयरों में सोमवार को हुई तेज बिकवाली से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को भारी नुकसान हुआ. क्योंकि 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.3% रही. यानी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 4,28,00,000 इक्विटी शेयर हैं. आज शेयर 8.34 फीसदी यानी 87.30 रुपए प्रति शेयर की गिरावट रही. इस गिरावट में रेखा झुनझुनवाला को करीब 372 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हो गया है.
टाटा मोटर्स का शेयर 8% टूटा
शेयर बाजार में चुनावी नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं से हड़कंप मचा हुआ है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने बाजार में बिकवाली जारी रखी है. इसके चलते बाजार की चाल खराब हो गई है. इसमें क्वालिटी शेयर भी फिसल जा रहे हैं. टाटा मोटर्स का शेयर भी इन्हीं में शामिल है. शेयर सोमवार को 8% टूटकर 959.55 रुपए पर बंद हुआ. जबकि 3 मई को शेयर ने 1,065.60 रुपए का 52-वीक हाई बनाया था. शेयर 6 महीने में 86% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

टाटा मोटर्स Q4 रिजल्ट्स
Q4FY24 दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors की कंसो आय 1.20 लाख करोड़ रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1.05 लाख करोड़ रुपए थी. कंसो मुनाफा 5408 करोड़ से बढ़कर 17407 करोड़ रुपए रहा, जिसमें करीब 3 गुना उछाल दर्ज किया गया है. इस दौरान एडजस्टेड मार्जिन भी 12.1% से बढ़कर 14.2% पर पहुंच गया है. एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 12797 करोड़ से बढ़कर 16,996 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने FY24 के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 6 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने को मंजूरी दी है.
टाटा मोटर्स के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज
- मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर 'ओवरवेट' से डाउनग्रेड कर 'इक्वलवेट' की रेटिंग दी है. टारगेट को 1013 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए प्रति शेयर कर दिया.
- गोल्डमैन सैक्स ने शेयर पर Buy से घटाकर 'न्यूट्रल' रेटिंग कर दी है. शेयर टारगेट को 1080 रुपए से घटाकर 1040 कर दिया है.
- जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स पर 'ओवरवेट' की राय दी है. साथ ही टारगेट बढ़ाकर 1115 रुपए कर दिया है.
- CLSA ने 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी. स्टॉक पर टारगेट 1133 रुपए से बढ़ाकर 1181 रुपए प्रति शेयर कर दिया है.
- जेफरीज ने शेयर पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है. शेयर पर टारगेट प्राइस 1100 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया है.
- नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर 1057 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
