
TATA Motors Q3 Results: टाटा मोटर्स जो ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। इस कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है। कि कंपनी क्यू3 में घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी को पिछले साल की जो समान तिमाही है। इस अवधि 1516 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। टाटा मोटर्स का शेयर आज यानी 25 जनवरी 2023 बुधवार को बीएसई पर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 419 रूपये के स्तर पर बंद हुआ है।
जेएलआर इनकम भी 28 प्रतिशत बढ़ी
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में कंसो मुनाफा 2958 करोड़ रुपए रही। इसी दौरान कंपनी की आय भी बढ़ी और यह से बढ़कर 88489 करोड़ रुपए रही। जो वर्ष भर पहले समान तिमाही में 72,229 करोड़ रुपए थी। तीसरी तिमाही में जेएलआर की आय में वृद्धि हुई है और इसमें भी 28 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
पैसेंजर व्हीकल इनकम 37 प्रतिशत बढ़ा
जेएलआर का ईबीआईटी मार्जिन भी बढ़ा है और यह बढ़कर 3.7 प्रतिशत रही। टाटा कमर्शियल व्हीकल्स की आय तीसरी तिमाही में 22.5 प्रतिशत बढ़कर 16.9 हजार करोड़ रुपए रही। वहीं पैसेंजर व्हीकल्स इनकम भी ऊंचे वॉल्यूम और रियलाइजेशन के चलते 37 प्रतिशत बढ़कर 11.7 हजार करोड़ रुपए रही।
कमोडिटी कीमतों और सेमीकंडक्टर सप्लाई में स्थिरता का मिला लाभ
शेयर मार्केट की दी सूचना में कंपनी के कहा कि सेमीकंडक्टर सप्लाई और कमोडिटी प्राइस में स्थिरता से मार्जिन सुधार, इनकम ग्रोथ, पॉजिटिव कैश डिलीवरी देखने को मिली।
टाटा मोटर्स शेयर प्राइस
आज यानी 25 जनवरी 2023 बुधवार को बीएसई पर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 419 रूपये के स्तर पर बंद हुआ है। अगर हम इस कंपनी के शेयर के 52 हफ्ते के हाई लो को देखे, तो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 519.50 रूपये है और इसका 52 हफ्ते का निम्न स्तर 366.05 रूपये है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 5 कारोबारी दिनों में 2.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिलती है। वहीं, पिछले एक महीने में टाटा मोटर्स का शेयर 8.87 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट देखें को मिली है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications