TATA Motors Commercial Vehicles Share; TMCV Shares Listing Date Announced: हाल में डीमर्जर के बाद दो भागों में बंटे टाटा मोटर्स के नए यूनिट टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल (CV) के शेयरों की लिस्टिंग को लेकर निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, अब इसको लेकर टाटा मोटर्स ने एक बड़ा अपडेट देते हुए लिस्टिंग की डेट फिक्स कर दी है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) ने सोमवार (10 नवंबर) को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कि टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल यूनिट के शेयर बुधवार यानी 12 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने डिमर्जर प्रक्रिया के तहत अपने पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल व्यवसायों को दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में विभाजित किया है।
अब CV यूनिट को 'टाटा मोटर्स लिमिटेड' के नाम से जाना जाएगा, जबकि पैसेंजर व्हीकल यूनिट पहले से ही 'टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL)' के तहत कारोबार कर रही है। टाटा मोटर्स ने पिछले साल अगस्त में अपने वाणिज्यिक और यात्री वाहन व्यवसायों को अलग करने की योजना को मंजूरी दी थी।
1 नवंबर से प्रभावी है डीमर्जर
यह डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया था। इस विभाजन के परिणामस्वरूप, कंपनी दो इंडीपेंडेंट लिस्टेड कंपनियों में बंट गई। पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) शामिल हैं, TMPVL के अंतर्गत रहेगा, जबकि CV व्यवसाय नई 'टाटा मोटर्स लिमिटेड' का हिस्सा होगा।
शेयरधारकों को CV यूनिट के कुल 368.23 करोड़ शेयर आवंटित किए गए हैं। इन शेयरों को उनके डीमैट खातों में जमा कर दिया गया है, लेकिन अब तक इनकी ट्रेडिंग रुकी हुई थी। लिस्टिंग के बाद, शेयरधारक इन शेयरों के लिए ट्रेडिंग कर सकेंगे।
पात्र निवेशकों को मिलेंगे 1 के बदले 1 शेयर
डीमर्जर के तहत शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। इसके तहत 1:1 के एंटाइटलमेंट रेशियो का पालन किया गया है। इसका अर्थ है कि टाटा मोटर्स के प्रत्येक शेयर के बदले पात्र शेयरधारकों को CV यूनिट का एक शेयर फ्री में मिला है।
पुरानी टाटा मोटर्स अब TMPVL (पैसेंजर व्हीकल + EV + JLR) बन गई है, और CV यूनिट को 'टाटा मोटर्स लिमिटेड' कहा जाएगा। लिस्टिंग के बाद, CV शेयर 'T' ग्रुप में कारोबार करेंगे, जिनकी फेस वैल्यू 2 रुपये होगी। विश्लेषकों का अनुमान है कि लिस्टिंग प्राइस 320 रुपये से 470 रुपये के बीच हो सकती है।
कितना लगेगा टैक्स?
डिमर्जर के तहत शेयर प्राप्त होने पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा। टैक्स तभी लागू होगा जब आप CV या PV शेयर बेचेंगे। होल्डिंग पीरियड की गणना पुराने टाटा मोटर्स शेयर की खरीद की तारीख से की जाएगी। यदि शेयरों को 12 महीने से अधिक समय तक रखा जाता है, तो 1.25 लाख रुपये से अधिक के लाभ पर 12.5% का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स लगेगा।
कंपनी ने डिमर्जर का कारण बताते हुए कहा है कि दोनों व्यवसाय अलग-अलग विकास साइकल में हैं। CV व्यवसाय का बाजार में 37% से अधिक हिस्सा है, जबकि PV सेगमेंट EV और JLR पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस विभाजन से दोनों इकाइयों को स्वतंत्र प्रबंधन, पूंजी आवंटन और विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे। चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पहले कहा था कि यह कदम EV, ऑटोनॉमस व्हीकल और सॉफ्टवेयर में तालमेल बढ़ाएगा।
डिमर्जर से शेयरधारकों को मिलेगा लाभ?
बुधवार की लिस्टिंग के बाद, CV यूनिट अशोक लेलैंड जैसे प्योर CV खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी, जबकि टाटा मोटर्स की PV यूनिट की तुलना मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियों से होगी। दोनों टाटा मोटर्स की कंपनियों की अपनी अलग-अलग डिविडेंड नीतियां होंगी। विश्लेषकों का मानना है कि इस डिमर्जर से मूल्य अनलॉक होगा और शेयरधारकों को लाभ मिलेगा।
निवेशकों को मिलेगा लिस्टिंग गेन? क्या है एक्सपर्ट की राय?
इनवैसेट पीएमएस के बिज़नेस हेड हर्षल दासानी ने कहा कि TMLCV 260-270 रुपये के अनुमानित मूल्यांकन से ऊपर लिस्ट होने की संभावना है और बाज़ार की चर्चा 300-350 रुपये के दायरे में संभावित शुरुआत का संकेत दे रही है।" उन्होंने कहा "शुरुआती सत्रों में 10-20% का तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।"
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
