वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने एक बार फिर यात्री वाहनों की कीमतों में को बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, मई 7। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने एक बार फिर यात्री वाहनों की कीमतों में को बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। टाटा मोटर्स 8 मई 2021 से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि हम अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 1.8 फीसदी की वृद्धि (यह अलग-अलग वेरिएंट और मॉडल पर निर्भर करता है) कर रहे हैं।

कल से महंगी हुई टाटा की कारें
हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग कारों और वेरिएंट्स पर अलग-अलग होंगी। ऐसे में जो भी ग्राहक आज यानी 7 मई तक टाटा की कार खरीदते हैं उन्हें ज्यादा कीमत नहीं देनी होगी। यानी, अगर आप टाटा की कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको आज ही अपनी पसंद की कार को बुक करना होगा। नई कीमतें 8 मई से होने वाली बुकिंग पर लागू होंगी। ऐसे में उन ग्राहकों के लिए राहत है जो अपनी कार आज से आज से पहले बुक कर चुके हैं।
इस वजह से महंगी होगी कारें
बता दें कि टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रेसिडेंट, शैलेश चंद्र ने कहा कि स्टील, कीमती धातु और कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसका असर कार की मैन्युफैक्चरिंग पर हो रहा है। इसी वजह से हमें कार की प्रोडक्शन वेल्यू बढ़ाना पड़ रही है।
मारुति ने भी बढ़ा चुकी कीमतें
हाल ही में मारुति सुजुकी ने 16 अप्रैल से कंपनी ने कुछ मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। ग्राहकों को अब कार खरीदने के लिए 1.6% तक (22,500 रुपए) ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कीमतों में इजाफा कार की एक्स-शोरूम कीमत में किया गया है। कंपनी का कहना है कि कार में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं। ऑल्टो 12,500 रुपए तक महंगी हुई है। वहीं, आर्टिगा की कीमत में 22,500 रुपए का इजाफा किया गया है। कंपनी की मिनी एसयूवी कही जाने वाली कार एस-प्रेसो अब 7,500 रुपए तक महंगी हो गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
