टाटा मोटर्स ने शुरु किया पोस्ट फेस्टिवल ऑफर। जिसके तहत ग्राहकों को वाहन खरीदनें पर कंपनी 5 लाख तक के गोल्ड वाउचर जीतने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने शुरु किया पोस्ट फेस्टिवल ऑफर। जिसके तहत ग्राहकों को वाहन खरीदनें पर कंपनी 5 लाख तक के गोल्ड वाउचर जीतने का मौका दे रही है। जी हां भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए उत्सव के उत्साह को दोगुना करने के लिए एक कैंपेन की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने 'इंडिया की दूसरी दिवाली' नाम से कैंपेन शुरू किया है।

वाहन खरीदनें पर कंपनी दे रही है 5 लाख तक के गोल्ड वाउचर
इसके तहत, स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (एससीवी) और पिक-अप रेंज टाटा ऐस, टाटा योद्धा और टाटा इंट्रा के ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार के अलावा लकी ड्रॉ के जरिए किस्मत आजमाने का मौका भी मिलेगा। टाटा के इस बंपर ऑफर में 5 लाख तक के सोने के वाउचर से लेकर एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन और फ्यूल वाउचर तक के उपहार शामिल हैं। बता दें कि यह बंपर ऑफर 30 नवंबर, 2020 तक वैध है।
15 साल पूरे हुए टाटा ऐस के
इस कैंपेन की घोषणा टाटा ऐस के 15 वर्ष पूरे होने के मौके को देखते हुए भी की गई है। इतने सालों के सफर में एससीवी की 22 लाख यूनिट बेची गईं हैं। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसकी बीएस6 वाहनों की पूरी रेंज को ग्राहकों ने बहुत पसंद किया है। वहीं 50 हजार से अधिक बीएस6 एससीवी पहले से ही सड़कों पर हैं। इस नई रेंज में लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी, अधिक आरामदायक केबिन, हायर फ्यूल एफिशियेंसी और स्वामित्व पाने के लिए कुल लागत कम है।
वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ाया गया
टाटा मोटर्स के कमर्शियल बिजनेस यूनिट के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने इस मौके पर कहा, 'टाटा मोटर्स ने हमेशा अपने ग्राहकों के हित को महत्व देकर अपनी विरासत बनाई है। भारत में इंटरप्रिन्योरशिप को विकसित करने और बढ़ावा देने में मदद करने के हमारे निरंतर प्रयास में टाटा मोटर्स का लक्ष्य अपने संभावित ग्राहकों के लिए सबसे अच्छी डील लेकर आना है। इंडिया की दूसरी दिवाली कैंपेन को पिछले साल शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और हम इसे फिर से इस साल वापस लाने को लेकर बेहद खुश हैं। बता दें, कंपनी ने महामारी के कारण रहे लॉकडाउन में अपने सभी कर्मशियल व्हीकल पर मिलने वाली वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया था। यानी जिन वाहनों की वारंटी लॉकडाउन अवधि के दौरान समाप्त हो रही थी।उनकी वारंटी बढ़ा दी गई है। हालांकि देश में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए वारंटी और फ्री सर्विस अवधि को आगे बढ़ाया था।
40 लाख से ज्यादा कारें बेचीं टाटा ने
टाटा मोटर्स ने भारत में 40 लाख से ज्यादा कारें बेचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस मौके पर कंपनी ने एक बेहद खास विडियो जारी करते हुए टाटा कार यूजर्स और देशवासियों को शुक्रिया अदा किया है। साथ ही टाटा मोटर्स ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कंपनी की कोशिश का नजराना पेश किया है।
तीसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल मैन्यूफैक्चरर्स कंपनी टाटा
टाटा मोटर्स फिलहाल भारत की तीसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल मैन्यूफैक्चरर्स होने का दावा करती है और बीती दो तिमाही में कंपनी ने कार बिक्री के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर 7.9 पर्सेंट है। वहीं अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान कंपनी की सालाना ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी रही है। इस साल कंपनी ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक टाटा टिएगो की बिक्री में 3 लाख का आंकड़ा क्रॉस किया। वहीं अब तक टाटा नेक्सॉन की डेढ़ लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
