नई दिल्ली, अगस्त 11। टाटा मोटर्स ने अपनी कारों को और अधिक किफायती बनाने के लिए 100 फीसदी फाइनेंसिंग ऑप्शन पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने सुंदरम फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। फाइनेंसिंग ऑप्शन टाटा की पैसेंजर कारों के लिए है। हालाँकि यह योजना नेक्सन ईवी के लिए लागू नहीं है। सुंदरम फाइनेंस के साथ की गयी साझेदारी में ग्राहक 6 साल तक के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं, जबकि किसानों के लिए 'किसान कार योजना' पेश की गयी है, जिसमें उन्हें लोन चुकाने के लिए और भी अधिक समय मिलेगा। इस योजना के तहत, किसान अपनी फसल के साथ हर 6 महीने में एक बार किश्तों में लोन चुका सकते हैं। बाकी अगस्त महीने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि आप किस कार पर कितनी बचत कर सकते हैं।
कंपनी ने किया ऐलान
टाटा मोटर्स ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले इस महीने अपनी कारों पर कुछ छूट और ऑफर्स की घोषणा की है। यदि आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो टाटा मोटर्स पर मिल रही डील पर जरूर नजर डालें। टियागो पर (नए लॉन्च की गयी टियागो एनआरजी) को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसी तरह टाटा टिगोर पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
नेक्सन पर करें बचत
अल्ट्रोज़ पर, इस महीने कोई आधिकारिक डील उपलब्ध नहीं है। टाटा नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट पर भी ऐसा ही है। दूसरी ओर नेक्सन के डीजल मॉडल पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ये ऑफर इसके डार्क एडिशन मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर लागू होगा।
नेक्सन ईवी
टाटा नेक्सन ईवी पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके 'एक्सजेड+लक्स' ट्रिम पर 15,000 रुपये और 'एक्सजेड+' ट्रिम पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के अन्य किसी वेरिएंट पर फिलहाल कोई आधिकारिक डील नहीं है।
सफारी पर करें बचत
इस महीने टाटा मोटर्स ने पहली बार सफारी पर आधिकारिक डील की पेशकश की है। मगर इस कार पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह ऑफर सफारी के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है, जिसमें एडवेंचर पर्सन मॉडल भी शामिल है।
टाटा हैरियर
हैरियर पर, एक्सजेड+, एक्सजेडए+, कैमो ट्रिम्स और डार्क एडिशन मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा एसयूवी पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इसके अपडेटेड डार्क एडिशन वर्जन पर एक्सचेंज बोनस सिर्फ 25,000 रुपये का है। जुलाई 2020 के मुकाबले जुलाई 2020 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 12688 यूनिट्स से 88 फीसदी बढ़ कर 23848 यूनिट्स रही। इसकी घरेलू बिक्री 12012 यूनिट्स से 81 फीसदी अधिक 21796 यूनिट्स और निर्यात 676 यूनिट्स से 204 फीसदी उछल कर 2052 यूनिट्स रहा। ऑटो प्रमुख, जो घरेलू बाजार में नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी कारें बेचती है, विभिन्न प्रकार के चिप्स पर विचार कर रही है, जिनका उपयोग उन कम्पोनेंट में किया जा सकता है जिनमें आपूर्ति की स्थिति गंभीर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
