नई दिल्ली, जुलाई 5। पिछले कुछ समय में टाटा मोटर्स ने कार सेगमेंट काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इसके पीछे कंपनी की तरफ से हर महीने कारों पर पेश किया जा रहा डिस्काउंट ऑफर भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। जुलाई महीने के लिए भी टाटा ने अपनी लाइन-अप पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर दी है। आगे जानिए किस कार पर आप इस महीने कितनी बचत कर सकते हैं।
फायदे का सौदा
टाटा मोटर्स ने जुलाई 2022 के लिए अपनी लगभग बेस्ट कारों पर भारी छूट की पेशकश की है। इनमें टियागो, टिगोर, हैरियर, सफारी और नेक्सन जैसे मॉडल शामिल हैं। बता दें कि अन्य कार कंपनियों के साथ साथ इस साल टाटा मोटर्स भी अपनी कारें महंगी कर चुकी है। ऐसे में यदि इसकी कारें डिस्काउंट पर मिल रही हैं तो यह एक अच्छा मौका है।
किस तरह के हैं ऑफर्स
टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को कारों पर कई तरह के बेनेफिट पेश किए हैं। इनमें कैश डिस्काउंट ऑफ़र, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। बता दें कि टाटा पंच इस डिस्काउंट वाली लिस्ट से गायब है, क्योंकि वर्तमान में ब्रांड की नवीनतम हैचबैक पर कोई लाभ नहीं दिया गया है।
टाटा सफारी और हैरियर
सबसे पहले बात करते हैं टाटा सफारी की। इस कार पर केवल 40 हजार रु का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। वहीं हैरियर इस महीने सर्वाधिक छूट वाली कार है। हैरियर पर आपको जुलाई में 40 हजार रु का एक्सचेंज डिस्काउंट, 5 हजार रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के साथ-साथ टीएमएल विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों के लिए 25,000 रुपये तक की अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट की पेशकश की जा रही है। यानी इस पर कार पर कुल 70000 रु तक की बचत हो सकती है।
अल्ट्रॉज और नेक्सन
अल्ट्रॉज के पेट्रोल वेरिएंट पर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के साथ-साथ टीएमएल विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों के लिए 7500 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 10 हजार रु तक की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। नेक्सन इन दोनों वेरिएंट पर ये कॉर्पोरेट छूट क्रमश: 8 हजार रु और 15 हजार रु है। मगर नेक्सन के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर अलग से क्रमश: 3 हजार रु और 5 हजार रु की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है।
ये हैं बाकी कारों पर ऑफर
ऊपर बताई कारों पर ऑफर के अलावा जो दो अन्य कारें छूट के साथ मिल रही हैं, उनमें टियागो और टिगोर शामिल हैं। इनमें आप टियागो पर अधिकतम 28 हजार रु और टिगोर पर 33 हजार रु तक बचा सकते हैं। ध्यान रहे कि टियागो या टिगोर के सीएनजी वेरिएंट पर आपको कोई छूट नहीं मिलेगी। टाटा मोटर्स ने जून 2022 में 79,606 इकाइयों की कुल घरेलू बिक्री दर्ज की। इसकी बिक्री में 82 प्रतिशत की वृद्धि की हुई है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा, घरेलू ऑटो प्रमुख ने पिछले साल इसी महीने में कुल घरेलू बिक्री 43,704 इकाइयों की बिक्री की थी। घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री भी 87 प्रतिशत बढ़कर 45,197 इकाई हो गई, जो एक साल पहले महीने में 24,110 इकाई थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications