नई दिल्ली, सितंबर 15। टाटा ग्रुप के एक खास शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है। आज बाजार बंद होने तक कंपनी ने शेयरों में 2.67 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर के दाम में लगभग 900 रुपए का अंतर आया है।
50 प्रतिशत का आया है उछाल
पिछले वृहस्तपिवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1800 के करीब थी और आज कंपनी के एक शेयर की कीमत 2691.30 रुपए रही। यह कंपनी के शेयर का अबतक का सबसे हाई प्राइस है। पिछले एक सप्ताह में शेयर की किमतों में 50 प्रतिशत का उछाल आया है। कंपनी के शेयर लगातार बढ़ रहें हैं।
एक साल में 100 प्रतिशत का रिटर्न
टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन टाटा संस द्वारा प्रमोटेड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है। यह कंपनी भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के साथ पंजिकृत है। टाटा संस और इसकी प्रमुख कंपनियां इसकी प्रमोटर है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का यह स्टॉक पिछले एक सालों अपने निवेशकों के पैसों को दोगूना किया है। पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक ने 102.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 2022 के शुरूआत से ही कंपनी के शेयर उछाल देखने को मिल रहा है।
जून तिमाही में कंपनी ने कमाया था मुनाफा
कंपनी ने जून तिमाही में मुनाफा कमाया था। कंपनी द्वारा जारी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने समेकित शुद्ध लाभ में 66.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। कंपने पिछले वित्त वर्ष के इसी साल 59.8 करोड़ का लाभ कमाया था जो इस जून तिमाही में बढ़कर 89.7 करोड़ रुपए हो गया था। जानकार कंपनी के शेयर को हाई रिटर्न पोटेंशियल वाला स्टॉक मान रहे हैं। अभी भी इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
