नई दिल्ली। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए अभिरुचि पत्र जमा करा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा ग्रुप ने बीते सप्ताहांत एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर यह सौदा हो जाता है तो एयर इंडिया की करीब 53 साल बाद घर वापसी हो जाएगी। एयर इंडिया की शुरुआत टाटा ग्रुप ने ही की थी, जिसे बाद में सरकारी कंपनी बना दिया गया था। जानकारों के अनुसार टाटा ने इसके लिए एयर एशिया इंडिया का इस्तेमाल किया है, जिसमें टाटा संस की बहुलांश हिस्सेदारी है।

इन्होंने भी लगाई है बोली
एक तरफ टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदने की इच्छा दिखाई है, वहीं एयर इंडिया के 200 कर्मचारियों के भी ईओआई सौंपने की खबरें सामने आ रही हैं। एयर इंडिया को खरीदने के लिए ईओआई सौंपने की समयसीमा अब खत्म हो चुकी है। वहीं स्पाइसजेट के ओनर अजय सिंह की भी एयर इंडिया को खरीदने में रुचि हैं, लेकिन कंपनी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
एयर इंडिया का 1953 में हुआ था राष्ट्रीयकरण
देश के उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर एयर इंडिया का निजीकरण नहीं हुआ, तो इसे बंद करना पड़ सकता है। वहीं टाटा ग्रुप ने 1932 में टाटा एयर लाइंस के नाम से एयर इंडिया को शुरू किया था, लेकिन भारत सरकार ने 1953 में इसी एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। 1932 की है जेआरडी टाटा ने भारत के एविएशन इतिहास की पहली कमर्शियल फ्लाइट उड़ाई। यह उड़ान कराची से शुरू हुई थी और बंबई के जुहू में इसे उतारा गया था। इसके साथ ही यह भारत की पहली एयर लाइंस बन गई थी। इसे शुरू करने वाले भारत रत्न जेआरडी टाटा थे। शुरुआत में टाटा एयर लाइंस को मुंबई के जुहू के पास एक घर से संचालन किया गया था। लेकिन बारिश के समय में यहां के रनवे पर पानी भर जाता था, जिसके बाद जेआरडी पूना से विमान को संचालित करने लगे थे।
विश्वयुद्ध के बाद बदला था नाम
दूसरे विश्वयुद्ध के वक्त विमान सेवाएं रोक दी गई थीं। जब फिर से विमान सेवाएं बहाल हुईं तो 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर एयर इंडिया लिमिटेड किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications