नई दिल्ली, अप्रैल 23। वैसे तो हजारों कंपिनयों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं, मगर हर कंपनी का शेयर निवेश करने लायक नहीं होता। इसलिए शेयरों में निवेश करते समय बेहद सावधानी से शेयर चुनना चाहिए। हो सकता है कि आप गलत शेयर खरीद लें और फंस जाएं। इसलिए हमेशा बेहतर शेयर खरीदने के लिए सलाह लें, ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट पढ़ें और कंपनी की प्रोफाइल और ग्रोथ देखें। साथ ही कंपनी का रिटर्न कैसा रहा है, इस पर भी नजर डालें। यहां हम आपको एक ऐसी कंपनी की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों भारी भरकम रिटर्न दिया है।
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली
हम बात करने जा रहे हैं ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली की। इसका शेयर 6 महीनों में मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक एनएसई पर 25 अक्टूबर 2020 को 75.90 रु पर था, जबकि आज यह 572 रु पर है। इस छोटे से समय में इस शेयर ने लगभग 653.52 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 50 हजार रु 3.75 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
1 साल में बनाया अमीर
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसका शेयर 1 साल में तहलका मचाने वाला शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक 26 अप्रैल 2021 को 33.80 रु पर था, जबकि अब यह 572 रु पर है। इस दौरान शेयर ने लगभग 1,592.31 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 16.92 लाख रु बन गए हैं। इसकी पैरेंट कंपनी है टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड।
1 महीने का रिटर्न
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली की मार्केट कैपिटल इस समय 940.71 करोड़ रु है। इसका शेयर 1 महीने में काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक 24 मार्च 2022 को 457.95 रु पर था, जबकि अब यह 572 रु पर है। इस दौरान शेयर ने लगभग 24.90 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 4 लाख रु 5 लाख रु बन गए हैं।
52 हफ्तों का शिखर
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली का 52 हफ्तों का शिखर 925.45 रु और निचला स्तर 31.10 रु रहा है। कंपनी की शुरुआत मार्च 1990 में की गयी है। ये शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में 2.22 फीसदी गिरा है, 2022 में अब तक 17 फीसदी से अधिक गिरा है। इसका 5 साल का रिटर्न 674 फीसदी रहा है।
क्या है इसका बिजनेस
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेम्बलीज़ लिमिटेड ऑटोमोबाइल के लिए शीट मेटल कंपोनेंट्स, वेल्डेड असेंबलियों और मॉड्यूल्स का निर्माण और आपूर्ति करती है। इसकी प्रोडक्ट रेंज में बॉडी-इन-व्हाइट (बीआईडब्ल्यू) स्ट्रक्चरल पैनल, स्किन पैनल, ईंधन टैंक, रीयर ट्विस्ट बीम, ऑयल सम्प और सस्पेंशन शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी दो अत्याधुनिक संयंत्रों का संचालन करता है - एक पुणे, महाराष्ट्र में और दूसरा पंतनगर, उत्तराखंड में। इसके पार्टनर्स में टाटा मोटर्स लिमिटेड, जनरल मोटर्स, फिएट, पियाजियो, अशोक लीलैंड शामिल हैं। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेम्बलीज़ लिमिटेड एक टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड की सहायक कंपनी और टाटा एंटरप्राइज का हिस्सा है, जिसे 13 मार्च, 1990 को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में जेबीएम टूल्स लिमिटेड के नाम से शामिल किया गया था और बाद में 1 अगस्त 2003 को इसका नाम बदलकर ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग कर दिया गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
