
Tata Technologies IPO : आईपीओ कमाई का एक बहुत अच्छा मौका होता है। अब टाटा ग्रुप आईपीओ के जरिए निवेशकों के लिए कमाई का मौका एक और मौका ला रहा है। टाटा ग्रुप एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाला एक प्रमुख भारतीय बिजनेस ग्रुप है, जो एक और प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप ने आईपीओ के जरिए टाटा टेक्नोलॉजीज को लिस्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी है। यानी टाटा ग्रुप जल्द ही टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लाएगा।
प्लानिंग कर दी शुरू
टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की सब्सिडरी कंपनी है। कहा जा रहा है कि इसने आईपीओ के लिए वैल्युएशन के लिए कुछ पैसे जुटाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज दो सलाहकारों को 3,500 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद करने के लिए प्लानिंग कर रही है।
कितनी वैल्यू है टाटा टेक की
टाटा टेक की वैल्यू लगभग 16,200 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये आँकी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले टाटा मोटर्स के बोर्ड ने एक पब्लिक इश्यू के माध्यम से टाटा टेक में अपनी थोड़ी हिस्सेदारी के विनिवेश को भी मंजूरी दे दी थी। इसमें कहा गया है कि उस समय कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि आईपीओ "एक सही समय पर, बाजार की स्थितियों, लागू अप्रूवल्स और नियामक मंजूरी के अधीन होगा।
आईपीओ की हो रही चर्चा
टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों की तरह टाटा टेक का आईपीओ भी काफी चर्चा में है। कंपनी एक इंजीनियरिंग डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी है, लेकिन ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और अन्य उद्योगों को सेवाएं देती है। कंपनी प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी और पारंपरिक इंजीनियरिंग के कंवर्जेंस में भी विश्वास करती है। हालांकि, यह ध्यान रहे कि टाटा टेक आईपीओ पर लास्ट डिटेल कंपनी की तरफ स जारी आधिकारिक बयान के बाद ही आएगी।
आईपीओ के लिए जरूरी बात
आईपीओ कमाई का अचछा मौका होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के शेयर के लिए आईपीओ में जो रेट रखा जाता है, आम तौर पर उसकी तुलना में ये अधिक रेट पर बीएसई-एनएसई पर लिस्ट होता है। लिस्ट होने से पहले ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) से अनुमान लगाया जाता है कि कंपनी का शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड से ऊपर लिस्ट होगा या नीचे। हालांकि जरूरी नहीं कि जीएमपी के रेट के अनुसार ही शेयर लिस्ट हो। मगर एक अनुमान के लिए यह बहुत बेहतर है।

क्या होता है आईपीओ
जब कंपनी अपने स्टॉक या शेयरों को पहली बार जनता के लिए जारी करती है तो उसे आईपीओ, इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (सार्वजनिक प्रस्ताव) कहते हैं। लिमिटेड कंपनियों द्वारा ये आईपीओ इसलिए जारी किया जाता है जिससे वह शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकें। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद कंपनी के शेयरों की खरीद शेयर बाजार में हो सकेगी। आम तौर पर जब किसी कंपनी को पैसों की आवश्यकता होती है तो वह आईपीओ जारी करती है। आईपीओ कंपनी उस वक्त भी ला सकती है जब उसके पास धन की कमी हो वह बाजार से कर्ज लेने के बजाय आईपीओ से पैसा जुटाना ज्यादा बेहतर समझे।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications