नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के बीच आर्थिक समस्याएं आ रही हैं। मगर इन समस्याओं से जूझने के लिए सरकार और आरबीआई के अलावा खेल, बॉलिवुड के अलावा दिग्गज कारोबारी हस्तियां भी आगे आ रही हैं। इसी दौरान टाटा ग्रुप ने भी आगे आकर मदद के हाथ बढ़ाएं हैं। टाटा ग्रुप का टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए बने राहत कोष में 1,500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। इस बात की जानकारी टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रतन टाटा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये की। इस फंड का इस्तेमाल कोरोना संकट के बीच सर्विस दे रहे मेडिकल कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों, बढ़ते मामलों के इलाज के लिए श्वसन प्रणाली, प्रति व्यक्ति परीक्षण बढ़ाने के लिए टेस्ट किट, संक्रमित रोगियों के लिए मॉड्यूलर उपचार सुविधाओं की स्थापना, ज्ञान प्रबंधन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आम लोगों के लिए किया जाएगा।

टाटा ट्रस्ट्स ने किया था 500 करोड़ रु का ऐलान
टाटा ट्रस्ट्स ने कल 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता ऐलान किया था। इसके बाद टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने 1,000 करोड़ की सहायता की घोषणा की। वहीं रतन टाटा ने कहा कि भारत और दुनिया भर में स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। इस असाधारण कठिन समय में, मेरा मानना है कि तत्काल आपातकालीन संसाधनों को कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए तैनात करने की आवश्यकता है। उनके मुताबिक कोरोनावायरस इंसानों के सामने आई सबसे मुश्किल चुनौती है।
वेंटीलेटर भी कर रहे तैयार
टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा ग्रुप आवश्यक वेंटिलेटर भी ला रहा है और जल्द ही भारत में इसका निर्माण भी करेगा। बता दें कि मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियां पहले ही वेंटीलेटर तैयार करने का शुरुआती काम प्रारंभ कर चुकी हैं। इसके साथ ही टाटा समूह मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा जैसे कारोबारियों की फहरिस्त में शामिल हो गया है, जिन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए राहत उपाय ऑफर किये हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
