Tata Group की कंपनी Nelco ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार कारोबारी नतीजे पेश किए, जिसके बाद आज इसके शेयर रॉकेट की तरह उछल गए और 13% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार खुलते ही जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

बढ़ती डिमांड के चलते शेयर में जबरदस्त उछाल आया और यह दिसंबर 2024 के बाद यानी करीब 16 महीने में इंट्रा-डे के सबसे तेज रफ्तार वाले उछालों में से एक बन गया। निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी ने स्टॉक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इससे पहले जब रिजल्ट आना था तो सोमवार को यह पांच कारोबारी दिनों की तेजी को थामते हुए डेढ़ फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुआ था।
Nelco की वित्तीय स्थिति-
फिलहाल, खबरे लिखे जाने तक यानी 11:25 तक यह BSE पर 9.61% की बढ़त के साथ ₹738.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 13.64% चढ़कर ₹767.25 तक पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में Nelco सालाना आधार पर ₹4.1 करोड़ के घाटे से ₹1.1 करोड़ के नेट मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 17.3% उछलकर ₹79.2 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹1 के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।
Nelco ने निवेशकों को दिया था झटका-
बता दें कि Nelco के शेयरों ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है और तेजी से उनकी पूंजी में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल 17 जून 2025 को BSE पर यह ₹1,161.50 के स्तर पर था, जो इसके लिए 52-वीक का रिकॉर्ड हाई माना गया। लेकिन इसके बाद के कुछ महीनों में इसमें लगातार दबाव देखने को मिला और महज 9 महीनों में यह 56.75% तक गिर गया। 30 मार्च 2026 को यह शेयर ₹502.40 तक फिसल गया, जो इसके लिए 52-वीक का रिकॉर्ड लो लेवल रहा।
रिटेल इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी-
कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो मार्च 2026 तिमाही तक के आंकड़ों के अनुसार इसमें टाटा पावर की प्रमोटर के तौर पर 50.09% हिस्सेदारी है। इसके अलावा FIIs के पास 50.09% हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में बात करें कंपनी के 44.67% शेयर हैं। यह पैटर्न दिखाता है कि स्टॉक में रिटेल इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी है, जबकि इंस्टीट्यूशनल निवेश सीमित है, जिससे शेयर में उतार-चढ़ाव की संभावना और बढ़ जाती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
