नई दिल्ली, सितंबर 25। इस समय गोल्ड के दाम काफी नीचे गिर गये हैं। गोल्ड का भाव 50 हजार रु के भी नीचे आ गया है। बीते शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का प्रति 10 ग्राम रेट 49432 रु पर था। वहीं दूसरी तरफ फेस्टिव सीजन भी करीब आ गया है, जिसमें दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहार आएंगे। इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। पर पहली बात तो यह कि ज्वेलरी की खरीदारी के समय सोने की शुद्धता जांचना जरूरी है। दूसरा फैक्टर है गोल्ड पर डिस्काउंट। टाटा ग्रुप का तनिष्क ब्रांड आपकी इन दोनों जरूरतों को पूरा करेगा। ये आपको शुद्धता के साथ-साथ लेटेस्ट डिजाइन और डिस्काउंट भी ऑफर करेगा। जी हां इस समय तनिष्क गोल्ड पर 7.5 फीसदी की मिनिमम छूट दे रहा है।
गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट
ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क के पूरे देश में 350 से ज्यादा स्टोर हैं। इस समय तनिष्क की तरफ से सस्ते में ज्वेलरी खरीदने का मौका दिया जा रहा है। अगर आप सस्ते में ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट के जरिए ऐसा किया जा सकता है। ये खास अकाउंट आपको डबल डिस्काउंट दिलाएगा। पहला डिस्काउंट तो आपको तनिष्क ब्रांड ज्वलरी पर मिलेगा। दूसरा ऑफर 7.5 फीसदी के अतिरिक्ट डिस्काउंट के तौर पर दिया जाएगा।
क्या है स्कीम
तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट एक खास अकाउंट है। इसमें आपको 10 महीने तक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होगी। पहली किस्त पर 75 फीसदी का एडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा। ध्यान रहे कि कम से कम 2000 रु और फिर 1000 रु के गुणज आप पैसा जमा कर सकते हैं।
समझिए पहले डिस्काउंट का गुणा गणित
तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक यदि आपने 4000 रु प्रति महीने जमा करना शुरू किया। इससे 10 महीने में आपकी कुल जमा करेंगे 40 हजार रु। पहली किश्त है 4000 रु की तो 75 फीसदी डिस्काउंट हुआ 3000 रु। यह कुल जमा राशि का 7.5 फीसदी ही होगी। जब 10 महीने बाद आप अकाउंट रिडीम करेंगे आप 43000 रु तक की ज्वैलरी खरीद सकेंगे। ये 3000 रु का फायदा लाभ इंट्रेस्ट बोनस के तौर पर मिलेगा।
क्या है दूसरा बेनेफिट
अगर तनिष्क की तरफ से ज्वेलरी पर रिडीम के समय कोई डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा होगा तो, उसका लाभ भी आप ले सकेंगे। आपको कई सारे और भी बेनिफिट्स दिए जाएंगे। जैसे कि गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट खुलवाने पर आप टाइटन के एक्सक्लूसिव लॉयलिटी प्रोग्राम का फायदा ले सकेंगे। इसी तरह आप टाइटन के सभी स्टोर्स पर स्पेशल मेंबरशिप प्रोग्राम का लाभ भी ले सकेंगे।
कैसे खुलवाएं खाता
यदि आप यह अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो तनिष्क ऐप या इसकी वेबसाइट पर जाकर खुलवा सकते हैं। जहां तक रिडीम कराने की बात है तो आप तनिष्क के किसी भी स्टोर में रिडीम वैल्यू का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं एक फायदा यह भी है कि गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट खुलवाने पर पुरानी ज्वेलरी की प्योरिटी को फ्री में चेक कराया जा सकता है। आपसे उसकी क्लीनिंग और सर्विसिंग चार्ज भी बहुत कम वसूला जाएगा। फेस्टिव सीजन के मौके पर इतने फायदे आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
