
Air India is buying 500 aircraft : टाटा समूह की विमान कंपनी एयर इंडिया ने देश और दुनिया का सबसे बड़ा विमानों का आर्डर दिया है। एयर इंडिया ने करीब 500 विमानों की खरीद का आर्डर दिया है। यह आर्डर यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग को दिया गया है। वहीं इन विमानों के आर्डर से ब्रिट्रेन भी खुश है। ब्रिटने की कंपनियां इन विमानों के लिए ढेर सारे हिस्से पुर्जे बना करा कमाई कर सकेंगी।

मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपित कार्यक्रम में रहे शामिल
विमानों का आर्डर देने संबंधी कार्यकम में आज दोनों कंपनियों के अधिकारियों के अलावा भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्रा मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों शामिल हुए। यह एक वर्चुअल कार्यकम था। इस कार्यक्रम में इन नेताओं के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और टाटा ट्रस्ट के प्रमुख रतन टाटा भी जुड़े थे। इस दौरान टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमानों का सौदा किया है, यह एयरबस के साथ सबसे बड़े सौदों में से एक है। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने टाटा समूह और एयरबस को इस समझौते के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भारत और फ्रांस के बीच प्रगाढ़ संंबंधों को दर्शाता है और इसमें भारत के उड्डयन क्षेत्र की सफलतायें और आकांक्षायें भी झलकती हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि भारत में पिछले 8 साल में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 147 हो गयी है। ऐसे में भारत को अगले 15 साल में 2000 से ज्यादा और विमानों की जरूरत होगी।
इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने कहा कि उनका देश भारत को सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध प्रौद्योगिकी मुहैय्या कराने की गहरी प्रतिबद्धता रखता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दर्शाता है कि एयरबस और उसके भागीदार भारत के साथ और अधिक कारोबार करने को उत्सुक हैं जिनमें विमान इंजन बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी सफरान भी शामिल है। उन्होंने इस समझौते को दोनों देशों के संबंधों में मील का एक पत्थर करार दिया।
इसके अलावा टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग को भी 220 विमान का आर्डर दिया है। इस बात की घोषणा व्हाइट हाउस की ओर से की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एयर इंडिया के लिए 34 अरब डॉलर की इस डील को 'ऐतिहासिक समझौते' बताया है। एयर इंडिया 34 अरब डॉलर में 220 विमान खरीदेगी। इनमें 190 बी737 मैक्स 20 बी787, और 10 बी777एक्स शामिल हैं। समझौते के तहत 70 और विमान खरीदने का विकल्प भी रखा गया है।
ब्रिटेन इस डील से खुश हुआ
ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बिजनेस व ट्रेड सचिव केमी बडेनोच ने एयर इंडिया के इस समझौते का स्वागत किया है। इस समझौते से ब्रिट्रेन की कंपनी रोल्स-रॉयस को काम का बड़ा मौका मिलेगा। ब्रिटिश की कंपनी रोल्स रॉयस ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे एयर इंडिया से 68 ट्रेंट एक्सडब्ल्यूबी-97 इंजनों के लिए ऑर्डर मिला है। एयरबस के बड़े ए-350 विमान रोल्स-रॉयस XWB इंजन द्वारा संचालित होते हैं। एयर इंडिया ने मंगलवार को 250 एयरबस यात्री जेट खरीदने के ऑर्डर पर मुहर लगा दी। इस ऑर्डर में 40 एयरबस ए350 और 210 एयरबस ए320/321 विमान शामिल हैं। एयर इंडिया ने बोइंग से अलग से 220 विमानों का ऑर्डर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications